फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   On the first day of Nautapa, the district was scorching, with temperatures reaching 44 degrees

Charkhi Dadri News: नौतपा के पहले दिन ही तपा जिला, 44 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 26 May 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 26 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Nautapa, the district was scorching, with temperatures reaching 44 degrees
चरखी दादरी। नौतपा शुरू होते ही जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहले ही दिन सोमवार को सूर्य की तपिश और गर्म हवा ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने सड़कों से लेकर बाजारों तक असर दिखाया। दोपहर के समय बाजारों में आवाजाही कम रही और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के भोजन लेने की सलाह दी है। अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित बीमारियों को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


बिजली कट व पेयजल की किल्लत
भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को कूलर और पंखों की राहत भी नहीं मिल पाई। वहीं पेयजल संकट के चलते लोगों को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं। नौतपा की शुरुआत के बावजूद प्रशासन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। अमूमन पूरे शहर में पेयजल की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन


बेजुबानों को सता रही गर्मी
गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दे रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण खुले स्थानों में पक्षी पानी की तलाश करते नजर आए जबकि पशुपालक पशुओं को छांव में रखने और पानी की व्यवस्था करने में जुटे रहे। पशु चिकित्सकों ने भी पशुओं को दिन के समय खुले में नहीं छोड़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 के बाद बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 4 दिनों तक लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है। 29 मई तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है और बीच-बीच में दक्षिण-पश्चिम दिशा से गर्म हवाएं चलती रहेंगी। इससे तापमान में और बढ़ोतरी होने और लू का असर तेज होने की संभावना बनी हुई है।


वर्सन:
29 मई के बाद मौसम में कुछ बदलाव संभव है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और राजस्थान क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण 29 मई की रात से 1 जून तक हरियाणा के कई हिस्सों में आंशिक बादलवाही, धूल भरी हवाएं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed