फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   old man molestated 2 girl child

Charkhi Dadri News: टॉफी और चॉकलेट देकर बुजुर्ग ने किया दो मासूम बहनों का यौन शोषण

Sat, 24 May 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
old man molestated 2 girl child
कोर्ट
विज्ञापन

- 16 मई को बच्चियों के दादा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया था पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस, न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के एक गांव में बुजुर्ग ने पांच और साढ़े तीन वर्षीय दो बहनों का यौन शोषण किया। दोनों बहनों ने परिजनों को बुजुर्ग की करतूत बताई तो उसपर केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

दोनों बच्चियों के दादा ने झोझूकलां थाना पुलिस को 16 मई को शिकायत दी थी। उसी दिन पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसकी पांच और साढ़े तीन साल की दो पोतियां हैं। पोता उनसे छोटा है। 14 मई को उनकी छोटी पोती ने बेड पर सो रहे दो माह के भाई के साथ गलत हरकत की तो उसकी मां ने देख लिया। इसके बाद बच्ची से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि टॉफी व चॉकलेट देकर बुजुर्ग जितेंद्र उससे यह काम कराता है। बड़ी पोती ने भी अपनी मां के सामने आरोपी की करतूत बताई।

17 मई को जांच अधिकारी महिला थाना प्रभारी पीएसआई सोनिया ने बच्चियों के बयान कराए और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। 18 मई को बच्चियों का मेडिकल जबकि 19 को काउंसिलिंग कराई गई।
वहीं, आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से 23 मई को न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed