फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   officers busy preparing to achieve the target of voting

Charkhi Dadri News: 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पाने की तैयारी में जुटे विभागीय अधिकारी

Sat, 13 Apr 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
officers busy preparing to achieve the target of voting
लघु सचिवालय दादरी में संयुक्त प्रेसवार्ता करतीं डीसी मनदीप कौर और एसपी पूजा वशिष्ठ।
चरखी दादरी। प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। डीसी मनदीप कौर और एसपी पूजा वशिष्ठ ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी तैयारी बताई। डीसी मनदीप ने बताया कि दादरी जिले में पुरुष स्टाफ की कमी के कारण चुनाव संपन्न करवाने में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 482 बूथों पर महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

डीसी मनदीप ने बताया कि इस चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान करवाने के लिए अधिकतम पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए जाएंगे। इसके लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। फसल खरीद सीजन के दौरान मंडी में भी शिविर लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में भी विशेष शिविर लगाने का कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल चार लाख दो हजार मतदाता हैं। हमें गर्व है कि इनमें से 217 मतदाताओं की आयु 100 वर्ष से अधिक है। इनमें से बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 127 और दादरी विधानसभा क्षेत्र में 90 मतदाता शामिल हैं। जिले में सबसे ज्यादा उम्र की सभी 10 मतदाता महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में स्वीप अभियान के तहत गांव में ब्लॉक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और अब इस अभियान में पुलिस विभाग को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है। आगामी 26 अप्रैल तक नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किया जा सकते हैं। प्रशासन ने विशेष शिविरों का आयोजन कर नए मतदाता पंजीकृत करने का भी कार्यक्रम बनाया है।


बनेंगे छह पिंक बूथ, सुरक्षा की कमान भी संभालेंगी महिला कर्मचारी

डीसी मनदीप कौर ने बताया कि जिले में छह पिंक बूथ भी बनाए जाएंगे। इन बूथों पर पोलिंग टीम के रूम में महिला कर्मचारी ही मौजूद रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भी यहां महिला पुलिस कर्मचारी ही तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि दादरी शहर में चार और बाढड़ा में दो पिंक बूथ बनाए जाएंगे।


लू के मद्देनजर ये रहेंगी व्यवस्थाएं

डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी बूथों पर लू से बचाव के लिए पानी और छाया का इंतजाम किया जाएगा। सभी सेक्टर ऑफिसर के साथ एक मेडिकल टीम मौजूद रहेगी और सभी मतदान केंद्रों पर मेडिकल किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।


बाढड़ा से 36 और दादरी से 53 शिकायतें मिलीं

डीसी ने बताया कि जिले में शिकायत निवारण पोर्टल पर बाढड़ा से 36 और दादरी से 53 शिकायतें मिलीं थीं। तीन शिकायतें उपायुक्त स्तर पर भी मिलीं थीं। इन सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।


10 स्थानों पर नाकाबंदी, कंपनी की भेजी मांग

एसपी पूजा वशिष्ठ ने पत्रकारों को बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में 10 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शराब तस्करी रोकने पर विशेष फोकस है क्योंकि दादरी जिले से दूसरे राज्यों में अवैध शराब पहुंचने की आशंका है। ऐसे में एफएसटी और एसएसटी के साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी रोकी जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की कंपनी मंगाई गई है। उनके रहने और जलपान का प्रबंध पहले ही कर लिया गया है।



तैनाती कार्ययोजना तैयार, गश्त की चल रही तैयारी

एसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से फोर्स तैनाती की योजना बना ली गई है। पुलिस गश्त के लिए भी तैयारी चल रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव के दौरान लाइसेंस धारकों को अपने हथियार संबंधित थानों में जमा करवाए जाने हैं। इसके लिए जिलाधीश के माध्यम से धारा 144 भी लागू की जा चुकी है। ऐसे में जिले के सभी लाइसेंस धारक अपने हथियार संबंधित स्थान पर जल्द जमा करवा दें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed