{"_id":"662abfa82b982b6917008b95","slug":"officers-and-employees-will-measure-if-the-condition-of-the-road-is-bad-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116799-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क की हालत खराब मिली तो नपेंगे अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क की हालत खराब मिली तो नपेंगे अधिकारी-कर्मचारी
Fri, 26 Apr 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेतीं उपायुक्त मनदीप कौर।
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने बुधवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उपायुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि सड़क निर्माण एवं रखरखाव से संबंधित विभाग जिला में रास्तों को सुगम बनाएं और सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थान पर कोई भी सड़क खराब हाल में न हो। इस मामले में कोताही बरतने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के निर्णयों को लेकर कई विभाग गंभीर नहीं हैं और निर्णयों पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट तक नहीं भेजते हैं। ऐसे अधिकारी भविष्य में सुनिश्चित कर लें कि कार्यवाही रिपोर्ट समय पर आए और जो निर्णय बैठक के दौरान लिए जाएं, उन पर समयबद्ध तरीके से काम हो।
उन्होंने आरटीए सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्कूलों की प्रत्येक बस हर माह चेक करें और सुनिश्चित करें कि सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों को लेकर किसी भी बस में कोई भी कमी न हो। आरटीए की ओर से विशेष कैंप लगाकर बसों की फिटनेस रिन्यू की जाए। प्रशासन के लिए बिना फिटनेस के कोई भी बस बच्चों को स्कूल तक न पहुंचाए। बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
दो दिन में बंद किए जाएं अवैध कट
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग जिला की सड़कों पर बनाए गए अवैध कटों को दो दिन में ठीक कराएं। अगर कोई अवैध कट बनाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें।
इन बिंदु पर भी किया गया मंथन
बैठक में उपायुक्त ने एक-एक करके विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की, जिनमें विभिन्न स्थानों पर सड़कों की खस्ता हालत, असुरक्षित प्वाइंट, सड़क सुधार, रेड लाइट आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग को हर महीने स्कूलों से उनकी बसों को लेकर एक प्रमाण पत्र भी लेना होगा, जिसमें बस के साथ साथ चालक का सत्यापन भी होना चाहिए।