फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now we will vote in every election

Charkhi Dadri News: मन में परीक्षा पास करने जितनी खुशी, अब हर चुनाव डालेंगे वोट

Sun, 26 May 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Now we will vote in every election
चरखी दादरी। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए लोकसभा चुनाव किसी पर्व जैसा रहा। युवा मतदाताओं ने कहा कि मतदान का पहला अनुभव सुखद रहा। मन में परीक्षा पास करने जितनी खुशी हुई। अब वो हर चुनाव में वोट अवश्य डालेंगे।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि उन्हें बेसब्री से 25 मई का इंतजार था और सुबह 7 बजते ही मतदान करने बूथ पर पहुंच गए। युवाओं का कहना है कि जितना अधिक मतदान होगा, उतनी ज्यादा पारदर्शी सरकार चुनी जाएगी। कोई अपना माता-पिता के साथ तो कोई दादी-दादी के साथ मतदान करने पहुंचा और पहला वोट डालने की उन्हें बेहद खुशी है। पेश है युवाओं मतदाताओं से हुई बातचीत पर आधारित एक रिपोर्ट...
विज्ञापन


युवा मतदाता बोले- इस बार सरकार चुनने में हमारी भी भागीदारी
चुनाव को लेकर मेरे मन में अलग ही उत्साह था। मैंने पहली बार मतदान किया और साथ ही अपने भाई-बहन व माता-पिता को भी वोट डलवाया। मैंने शिक्षण संस्थानों के विस्तार को लेकर अपने चहेते प्रतिनिधि के पक्ष में मतदान किया है। आशा है कि वह जरूर मेरी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। - नरेश कुमार, खेड़ी बूरा
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया मेरे लिए परीक्षा जैसी रही। लाइन में खड़े रहने तक मन में वोट डालने के लिए ईवीएम को लेकर कई सवाल चल रहे थे। वोट डालने के बाद अब परीक्षा में पास होने जैसी खुशी मिल रही है। मुझे मेरे प्रत्याशी से खेल सुविधाओं में इजाफा कराने की आस है। - हर्ष जाखड़, दादरी


पहली बार लोकतंत्र में अपने हिस्सेदारी होने पर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। पहली बार मतदान प्रक्रिया को देखा और उसमें शामिल होना मेरे लिए काफी खुशनुमा पल रहे। मैंने बिना किसी बहकावे में आए और स्वतंत्र होकर मतदान किया है। मुझे अपने सांसद प्रत्याशी से रोजगार सृजन की आशा है। - सुनील कुमार, चरखी



मतदान करने के लिए मैं काफी उत्साहित था। आज मेरा लोकतंत्र का भागीदार बनने का सपना पूरा हो गया। मुझे मेरे प्रत्याशी के जीतने की उम्मीद है। मैने शहर में होने वाला दूषित जल भराव से निजात पाने के मुद्दे को लेकर सांसद प्रत्याशी का चुनाव किया है। - कृष्ण कुमार, चरखी


नए वोटर्स ने रोजगार की उम्मीद को लेकर मतदान किया है। मुझे उम्मीद है कि नई सरकार रोजगार के दरवाजे खोलने का काम करेगी। मैंने पहली बार मतदान किया है और स्नातक पास हूं। रोजगार की उम्मीद को लेकर मैंने मतदान किया है। पहली बार मतदान करने पर मैं काफी उत्साहित हूं। - काजल, समसपुर





- मैंने पहली बार मतदान किया है। मतदान करने पर खुशी महसूस कर रही हूं। मैं एमकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हूं। नई बनने जा रही सरकार से मूझे रोजगार मिलने की उम्मीद है। आज बेरोजगारी बड़ा विषय है। सरकार को बेरोजगारी पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को युवा वर्ग की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

पूजा, समसपुर



मैंने पहली बार अपने पिता, मां व दादी के साथ मतदान किया है। मतदान करने पर मुझे बेहद खुशी है। नई सरकार से मुझे उम्मीद है कि रोजगार की तरफ ध्यान देगी। आज प्रदेश में बेरोजगारी का बढ़ता आंकड़ा चिंता का विषय है। मैंने आम आदमी की प्रगति होने की सोच के साथ मतदान किया है। - स्वीटी, समसपुर


मैंने बारहवीं कक्षा पास कर रखी है। पहली बार मतदान करने पर बेहद खुश हूं। मुझे सरकार से उम्मीद है कि महिला रोजगार की तरफ ध्यान देगी। आज बेरोजगारी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। योग्यता एवं मेरिट के आधार पर प्रत्येक युवक व युवती को रोजगार मिलना चाहिए। - सुनील देवी, समसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed