फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now vacant seats of ITI will be filled by on-the-spot process

अब ऑन द स्पॉट प्रक्रिया से भरी जाएंगी आईटीआई की खाली सीटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now vacant seats of ITI will be filled by on-the-spot process
चरखी दादरी। आईटीआई में बची हुई रिक्त सीटों को अब ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा। यह प्रक्रिया 11 से 14 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। इस प्रक्रिया में पहले रजिस्ट्रेशन करवा चुके विद्यार्थी और नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करवाने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पांच मेरिट सूची जारी करने के बाद भी जिले के कई आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में सीटें रिक्त रह गई हैं। इन रिक्त सीटों पर दाखिला करने के लिए कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑन द स्पॉट प्रक्रिया चुनी है। इस प्रक्रिया के तहत दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने पसंदीदा संस्थान में जाकर दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

ऑन द स्पॉट दाखिले के तहत दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर करवाना होगा। इसके बाद 11 से लेकर 14 अक्तूबर तक जिन संस्थानों में रिक्त सीटें बची हुई हैं, उनमें से अपने पसंदीदा संस्थान में मेरिट कार्ड लेकर पहुंचना होगा। इसके बाद संस्थान मौके पर पहुंचे आवेदकों के अनुसार मेरिट सूची जारी करेगा। इस सूची में नाम आने पर विद्यार्थी अपना दाखिला लेना सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े आईटीआई संस्थान में 100 सीटें रिक्त
जिले के विभिन्न आईटीआई में कई ट्रेडों में सीटें रिक्त हैं। अगर जिले के सबसे बड़े संस्थान रावलधी की बात करें तो इसमें 100 सीटें रिक्त हैं। रावलधी स्थित ब्वॉयज आईटीआई में कारपेंटर, सामान्य पेंटर, कोपा व कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में दस से अधिक सीटें रिक्त हैं। रावलधी स्थित ब्वॉयज आईटीआई में कारपेंटर ट्रेड की 19 सीटें रिक्त हैं। वहीं, कोपा ट्रेड में 12 सीटें रिक्त है। इसके अलावा कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड की 23 सीटें, सामान्य पेंटर ट्रेड की 12 सीटें और ड्रेस मेकिंग ट्रेड की 13 सीटें रिक्त हैं।
रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आज अंतिम मौका
जिन विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है उनके लिए शनिवार प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम दिन है। इसके बाद दस अक्तूबर को विद्यार्थी पोर्टल से मेरिट कार्ड निकलवा सकते हैं और 11 अक्तूबर से संस्थान में दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जानिये...किस ट्रेड में कितनी सीटें, कितने हुए दाखिले ओर कितनी सीटें खाली
ट्रेड- कुल सीटें- दाखिले हुए- खाली सीटें
1. कारपेंटर -48-29-19
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल( दोनों मोड)-48-47-1
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट( कोपा की दोनों ट्रेड) -72-60-12
4. मैकेनिक डीजल(दोनों मोड)-48-47-1
5. कॉस्मेटोलॉजी-24-1-23
6. पेंटर जनरल-20-8-12
7. ड्राफ्टमैन सिविल-24-22-2
8. प्लंबर-48-46-2
9. ड्रेस मेकिंग-20-7-13
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन-24-22-2
11. इलेक्ट्रिशयन-40-37-3
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी-24-23-1
13. इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-24-22-2
14. टर्नर-40-38-2
15. फिटर-40-39-1
16. वेल्डर-40-40-0
विभिन्न ट्रेड की रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित कर लें और निर्धारित तारीख को संस्थान में दाखिला लेने के लिए समय से पहुंच जाएं।
अजय खोखर, प्रधानाचार्य, रावलधी स्थित ब्वॉयज आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed