{"_id":"6b0c81486975ccae530bf890","slug":"in-the-yoga-competition-bhavya-arya-secured-first-place-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-163615-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: योग प्रतियोगिता में 10 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों में भव्या आर्या रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: योग प्रतियोगिता में 10 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों में भव्या आर्या रही प्रथम
Mon, 30 Nov 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
योग प्रतियोगिता में करबत दिखाते हुए खिलाड़ी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन दादरी की ओर से कैप्टन जूनियर प्ले स्कूल में छठी जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 10 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों में भव्या आर्या प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में झोझू व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नरेश ठेकेदार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए। खेल के मैदान में या तो खिलाड़ी जीत हासिल करता है या फिर कुछ नया सीखकर अपने अनुभव को मजबूत बनाता है। इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी को परिणाम की चिंता किए बिना आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अपना शत-प्रतिशत योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य, संघर्ष और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता में 10 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों में भव्या आर्या प्रथम, साक्षी द्वितीय व तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में भावेश प्रथम, नमन द्वितीय व यश तृतीय रहे। 14 से 18 आयु वर्ग के लड़कों में मंदीप प्रथम, देवराज द्वितीय व साहिल तृतीय रहा। लड़कियों के वर्ग में ऋषिका आर्या प्रथम, तमन्ना द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। 18 से 28 आयु वर्ग की लड़कियों में काजल प्रथम, नसीब द्वितीय व प्रीति तृतीय रहीं, जबकि लड़कों में यश प्रथम व नवीन द्वितीय रहे। 28 से 35 आयु वर्ग की लड़कियों में प्रतिभा प्रथम, मंजू द्वितीय व सोनिया तृतीय रही।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में रामप्रसाद प्रथम व दीपक जांगड़ा द्वितीय रहे। 35 से 45 आयु वर्ग की लड़कियों में सुमन प्रथम, रजनी द्वितीय व रेणु मोरवाल तृतीय रही। लड़कों में मित्रसेन प्रथम, जोगेंद्र द्वितीय व नरेश तृतीय रहे। 45 से 55 आयु वर्ग के पुरुषों में दिनेश प्रथम, वीरेंद्र द्वितीय व सत्यवान तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर योगाचार्य एवं एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र आर्य योगाचार्य मित्रसेन आर्य, दिनेश शास्त्री, प्रतिभा सांगवान, सत्यवान छापर, जोगेंद्र छापर व कैप्टन जिले सिंह अकादमी के निदेशक राज सांगवान ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। ललित शास्त्री व एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मास्टर सुनील ब्रह्मा और बिशन सिंह आर्य भी उपस्थित रहे।