फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now students of government schools will enhance their talent through cultural activities

Charkhi Dadri News: अब राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से निखारेंगे प्रतिभा

Tue, 09 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Now students of government schools will enhance their talent through cultural activities
दादरी में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। 
चरखी दादरी। अब राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारेंगे। यह गतिविधियां दादरी ब्लॉक के छात्रों के लिए 12 सितंबर को राजकीय स्कूल कलियाणा में करवाई जाएंगी। इन गतिविधियों में एकल व सामूहिक नृत्य समेत साझी, फोक डांस व रंगोली सजाना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो शिक्षा के साथ पाठ्यसहगामी क्रियाओं से ही विद्यार्थी के व्यक्तित्व का विकास होता है। भाषण से वाणी यानी वाक कौशल को बढ़ावा मिलता है। इससे आत्म विश्वास बढ़ता है। इसी प्रकार सामूहिक नृत्य से समूह में काम करने की क्षमता बढ़ती है। रंगोली भी एक कला है। वाद-विवाद प्रतियोगिता से तर्क एवं वितर्क करने की शक्ति बढ़ती है। ऐसी गतिविधियों से छात्रों का तनाव भी दूर होता है जबकि शिक्षण कार्य में मन लगता है।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग ने वार्षिक कैलेंडर बना रखा है और उसी अनुसार यह गतिविधियां करवाई जाती हैं। स्कूली पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए साल में कम से कम 220 कार्य दिवस कक्षाएं लगनी होती हैं। इन कार्य दिवस में पाठ़्यक्रम पूरा करवाना होता है। शेष दिन अन्य गतिविधियां करवाई जाती हैं। अब खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गत सप्ताह हुई थीं यह गतिविधियां
इससे पहले गत सप्ताह भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता पाठ, सुलेख लेखन आदि गतिविधियां करवाई गई थीं। इनके विजेताओं को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से सम्मानित किया गया था, ताकि प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ सके।


खंड स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया जा रहा है। 12 सितंबर को दादरी खंंड के स्कूलों की गतिविधियां करवाई जाएंगी।
ज्योति कुमारी, बीआरपी, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed