फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now DHBVN guest house and four SDO offices will be built in the district headquarters with Rs 12 crores.

Charkhi Dadri News: अब 12 करोड़ से जिला मुख्यालय में बनेगा डीएचबीवीएन का अतिथि गृह और चार एसडीओ ऑफिस

Tue, 02 Jan 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now DHBVN guest house and four SDO offices will be built in the district headquarters with Rs 12 crores.
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का अब खुद का दो मंजिला नया अतिथि गृह होगा। इतना ही नहीं भिवानी सर्कल के तहत आने वाले चरखी दादरी जिले के सांजरवास, झोझूकलां, अटैला कलां, बाढड़ा सब डिविजनों में एसडीओ को भी अब खुद के कार्यालय मिलेंगे। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सिविल वर्क्स विंग ने मुख्यालय को मसौदा भेजा है। जिस पर करीब 12 करोड़ का अनुमानित बजट खर्च आने की संभावना है। सांजरवास और अटैला कलां में प्राइवेट भवनों में ही बिजली निगम के कार्यालय चल रहे हैं। इसी के साथ जिला मुख्यालय सर्कल ऑफिस परिसर में बना गेस्ट हाउस भी करीब पांच दशक पहले बना था जो अब कंडम हो चुका है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार मुख्यालय की प्लानिंग एवं डिजाइनिंग कंस्ट्रक्शन शाखा (पीडी एंड सी) ने भिवानी सर्कल कार्यालय में नया अतिथि गृह का निर्माण कराया जाएगा। ये अतिथि गृह दो मंजिला बनेगा। जिस पर करीब दो करोड़ की अनुमानित लागत आएगी। इसका खाका तैयार हो चुका है। निगम अधिकारियों ने सर्कल मुख्यालय के गेट पर ही इसके लिए जगह भी चिह्नित कर दी है। जहां बाहर से आने वाले निगम अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। वहीं निगम अधिकारी सर्कल में उपभोक्ताओं से जुड़ी नई योजनाओं पर भी बैठकें कर मंथन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह सांजरवास सब डिविजन का नया कार्यालय तैयार होगा। इस पर करीब दो करोड़ की लागत आएगी। अटैला कलां सब डिविजन में भी नया एसडीओ ऑफिस तैयार होगा। इस पर करीब दो करोड़ की लागत आएगी। झोझूकलां में भी नया एसडीओ यानी सब डिविजन ऑफिस बनेगा। इस पर भी दो करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। बाढ़डा में सब डिविजन कार्यालय का नया भवन तैयार होगा। इसमें एसडीओ के अलावा कार्यकारी अभियंता के लिए भी कार्यालय बनेगा। जिस पर अनुमानित करीब चार करोड़ का बजट खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी सर्कल में भिवानी और चरखी दादरी के हैं 17 सब डिविजन
भिवानी सर्कल में भिवानी और चरखी दादरी में करीब पौने चार लाख बिजली उपभोक्ता हैं। दोनों जिलों में 17 सब डिविजन भी सर्कल के तहत आते हैं। सर्कल के अंतर्गत भिवानी शहरी, अर्धशहरी सहित दादरी डिवीजन में 797 शहरी एवं ग्रामीण फीडर संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी फीडरों का संचालन 85 पावर सब स्टेशनों से हो रहा है। इसमें 132 केवी के 19 सब स्टेशन शामिल हैं। जबकि 33 केवी के 66 सब स्टेशन संचालित हो रहे हैं। इन फीडरों के माध्यम से ही शहरी व ग्रामीण फीडरों के करीबन तीन लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जा रही है।
भिवानी सर्कल में पीडी एंड सी विंग द्वारा चार सब डिविजन कार्यालयों के नए भवन निर्माण के अलावा जिला मुख्यालय के सर्कल ऑफिस में अतिथि गृह निर्माण का मसौदा तैयार कर मुख्यालय भेजा जा चुका है। करीब 12 करोड़ की लागत से ये तैयार होंगे। इनकी मंजूरी के बाद ही इनका ब्ल्यूप्रिंट तैयार कर इन पर टेंडर प्रक्रिया करा वर्क ऑर्डर अलाॅट कर काम कराया जाएगा। - गौरव कनिष्ठ अभियंता पीडी एंड सी हिसार।


भिवानी सर्कल के तहत 17 सब डिविजन आते हैं, इनमें से ग्रामीण दायरे की चार सब डिविजनों के पास खुद के कार्यालय नहीं हैं। इसलिए इनके कार्यालयों के निर्माण का मसौदा तैयार किया है। इसी साल इनके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी। बिजली निगम लगातार बिजली उपभोक्ताओं के लिए ढांचागत सुविधाओं के साथ-साथ बिजली सब स्टेशनों का भी निर्माण करा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा मिल सके। -एसएस कन्टूरा, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed