फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   notice to 242 surveyers

Charkhi Dadri News: उल्लास कार्यक्रम में दिखाई उदासीनता, 242 सर्वेयर को नोटिस जारी

Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
notice to 242 surveyers
पेज चार की प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन


अमर उजाला एक्सकलूसिव:
शीतकालीन अवकाश से पहले लर्नर्स यानी शिक्षार्थियों का डाटा किया गया था एकत्र, पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट करना भूले सर्वेयर
- अब 20 जनवरी तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा पूरा ब्योरा

संवद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। उल्लास कार्यक्रम का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने में उदासीनता दिखाना 242 सर्वेयर को भारी पड़ गया। इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत 20 जनवरी तक लर्नर्स का डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। अब विभाग लर्नर्स पंजीकृत करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए तैयारी कर रहा है।

मार्च माह में उल्लास कार्यक्रम के तहत पंजीकृत किए गए लर्नर्स यानी शिक्षार्थियों की परीक्षा होनी है। इसके लिए सभी जिलों में लक्ष्य पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दादरी जिले को 3 हजार से अधिक लर्नर्स पंजीकृत करने का लक्ष्य मिला है। अब जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट के मार्गदर्शन में सभी सर्वेयर पंजीकरण करवा रहे हैं। दिसंबर तक सर्वेयर ने धरातल पर काम किया, लेकिन, ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करना भूल गए। अब विभाग ने सर्वेयर को नोटिस जारी कर डाटा जल्द अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के बाद सभी सर्वेयर को अपने क्षेत्र का डाटा ऑनलाइन करना होगा। अभी तक विभाग के पास केवल 45 प्रतिशत डाटा ही पहुंचा है। अब विभाग ने सर्वेयर से पंजीकृत लर्नर्स, पिछली परीक्षा में पास हुए लर्नर्स और असफल रहे लर्नर्स का डाटा मांगा है। उल्लास परीक्षा को सफल बनाने के लिए विभाग पूरी तैयारी कर रहा है। प्रतिदिन कार्यक्रम की मॉनीटरिंग कर डाटा जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिले में बने हैं 172 उल्लास केंद्र
उल्लास जिला कोऑर्डिनेटर हरपाल आर्य ने बताया कि विभाग की ओर से जिले के हर गांव के राजकीय स्कूल में उल्लास केंद्र बनाया गया है। जिले में 172 गांव हैं। गांवों की संख्या के अनुसार उल्लास केंद्रों की संख्या भी 172 है। इनमें दादरी खंड के 64, बाढड़ा में 88 और बौंद खंड में 90 स्वयंसेवक शिक्षक तैनात किए गए हैं। ये शिक्षक उन्हें अक्षर ज्ञान कराकर परीक्षा में बैठने के लिए तैयार करेंगे। संवाद

- यह है उल्लास कार्यक्रम
उल्लास कार्यक्रम विभाग की ओर से औपचारिक शिक्षा से वंचित लोगों के लिए चलाया जा रहा है। इसमें 15 से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने के पात्र अपने गांव के राजकीय स्कूल में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं और विभाग की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।


वर्सन:
उल्लास कार्यक्रम के तहत जिले में लर्नर्स पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शीतकालीन अवकाश होने के कारण सर्वेयर डाटा ऑनलाइन अपलोड नहीं कर पाए। अब सभी को नोटिस जारी कर डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए गए हैं।
-कृष्णा फोगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी

फोटो-15
गांव काकड़ोली हुक्मी में लर्नर्स को पढ़ाते शिक्षक। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed