फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NOTA proved costly for 21 candidates

Charkhi Dadri News: पिछले दो चुनाव में 21 उम्मीदवारों पर भारी पड़ा नोटा

Thu, 12 Sep 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
NOTA proved costly for 21 candidates
चरखी दादरी के पिछले दो विधानसभा चुनावों में नोटा ने 21 उम्मीदवारों को पछाड़ा था।
रबिन वर्मा
विज्ञापन


चरखी दादरी। पिछले दो विधानसभा चुनावों में नोटा ने 21 उम्मीदवारों को पछाड़ा था। इन दो चुनावों में 1,364 मतदाताओं ने ईवीएम में नोटा का बटन दबाया। वर्ष 2014 में 370 और वर्ष 2019 के चुनाव में 994 मतदाताओं ने किसी प्रत्याशी को वोट देने के बजाय नोटा का विकल्प पसंद किया। पिछले विधानसभा चुनाव में पांच साल के अंदर नोटा का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई।
जिले में वर्ष 2014 और 2019 के चुनाव नतीजों में नोटा 21 उम्मीदवारों से आगे रहा। वहीं, दादरी हलके में सबसे अधिक उम्मीदवारों को नोटा से हार का सामना करना पड़ा है। इसमें अहम बात यह है कि वर्ष 2019 में चुनाव में दादरी हलके से कुल 18 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, लेकिन इनमें से केवल 7 उम्मीदवार ही नोटा से अधिक मत पा सके जबकि दस उम्मीदवारों को 1.86 फीसदी वोट ही मिल सके।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में दादरी हलके से 18 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से निर्दलीय उम्मीदवार सोमबीर सांगवान ने जीत हासिल की थी जबकि दस उम्मीदवारों को नोटा ने पीछे छोड़ दिया। इसमें नोटा को 593 वोट मिले जबकि अन्य दस उम्मीदवारों को 466 से अधिक मत नहीं मिल सके। साल 2014 में भी 18 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी दावेदारी की। इसमें भी तीन उम्मीदवारों को नोटा से पिछड़ना पड़ा। इसमें नोटा को 184 मत मिले जबकि अन्य उम्मीदवार 130 मतों से आगे नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाढड़ा हलके में हुए इन दोनों चुनावों में नोटा से चार-चार प्रत्याशी हारे हैं। साल 2014 के चुनाव में 16 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इसमें 186 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना जबकि अन्य चार उम्मीदवार 167 मतों तक ही सिमट गए। इसी तरह साल 2019 में 11 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जबकि नोटा ने 401 मत हासिल किए जबकि चार उम्मीदवारों को 223 मतों से अधिक नहीं मिल पाए।

बाढड़ा हलके में नोटा से हारे उम्मीदवारों का ब्योरा
वर्ष 2014 के चुनाव
उम्मीदवार - दल - मत
नोटा - - 186
कंवर सिंह - निर्दलीय - 167
रामेश्वर सिंह - निर्दलीय - 138
वेदप्रकाश भारतीय - आरपीआई - 97
सतबीर सिंह - निर्दलीय - 61


वर्ष 2019 के चुनाव
उम्मीदवार - दल - मत
नोटा - - - 401
महेंद्र - निर्दलीय - 223
पवन कुमार - निर्दलीय - 102
रणबीर - निर्दलीय - 87
मंगलसेन - निर्दलीय - 54


- दादरी हलके में नोटा से हारे उम्मीदवारों का ब्योरा
वर्ष 2014 के चुनाव
उम्मीदवार - पार्टी - मत
नोटा - - - 184
श्रीभगवान - बीएचएसएमपी - 129
मोहन सिंह - निर्दलीय - 95
अनिल कुमार - निर्दलीय - 51

वर्ष 2019 का चुनाव
उम्मीदवार - पार्टी - मत
नोटा - - - 593
अनीता अरविंद - बीएससीपी - 466
संजीव गोदारा - स्वराज - 406
कुलवीर - निर्दलीय - 401
ललित कुमार - निर्दलीय - 246
राजेश कुमार - निर्दलीय - 195
लखन सिंह - विनपा - 170
अनीता सोमबीर - निर्दलीय - 140
नरेश कुमार - निर्दलीय - 126
भास्कर वशिष्ठ - निर्दलीय - 120
प्यारेलाल - निर्दलीय - 102

फोटो 03
ईवीएम में दिया गया नोटा का बटन। स्रोत : इंटरनेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed