{"_id":"6849d98a4a868074d706b758","slug":"not-used-mining-money-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138627-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खनन अधिकोष के 31.31 करोड़ पास, तीन विभाग फिर भी नहीं करवा रहे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खनन अधिकोष के 31.31 करोड़ पास, तीन विभाग फिर भी नहीं करवा रहे विकास
Thu, 12 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
गांव अटेला कलां स्थित खनन क्षेत्र। संवाद
फोटो: 13
गांव अटेला कलां स्थित खनन क्षेत्र। संवाद
एक्सकलूसिव
- वर्ष 2019 से 2024 तक विकास कार्याें के लिए खनन अधिकोष से जारी किए गए हैं 45 करोड़, अब तक 13.69 करोड़ ही खर्च कर पाए विभाग
- विभागों के खातों में पड़ी रकम, जनता फिर भी सुविधाओं को तरसी
चरखी दादरी। पहाड़ों का सीना चीरने के एवज में विकास के लिए जिले को मिलने वाली ग्रांट का सदुपयोग करने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। खनन अधिकोष के तहत तीन विभागों के पास पड़ी 31.31 करोड़ की ग्रांट इसकी बानगी है। ज्यादातर ग्रांट का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में होना है, लेकिन, विभाग धनराशि को खर्च करने के बजाय कुंडली मारे बैठे हैं।
दादरी जिले की अर्थव्यवस्था खनन कार्य से चल रही है। सरकार को भी हर साल खनन क्षेत्र से अलग-अलग विभागों की मार्फत अरबों का राजस्व मिलता है। दूसरी ओर, खनन प्रभावित क्षेत्रों और जिले के अन्य भागों में विकास कार्य कराने के लिए जिला खनन अधिकोष से विभागों को राशि आवंटित की जाती है। यह हर साल खर्च करनी होती है।
वहीं, खनन विभाग की ओर से पिछले पांच साल में जिले के 4 विभागों को विकास के नाम पर 45 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। लेकिन, संबंधित विभाग इस राशि में से केवल 13.69 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए हैं। बाकी 31.31 करोड़ का बजट उनके पास ही है।
विज्ञापन
खनन अधिकोष से मिली राशि खर्च करने में पंचायतीराज विभाग, लोक निर्माण विभाग व स्वास्थ्य विभाग पीछे हैं। इन विभागों की ओर से प्रभावित गांवों में विकास कार्य नहीं करवाने से लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बकाया राशि के अधूरे पड़े विकास कार्य करवाने की मांग की है।
किस वर्ष किस विभाग को खनन अधिकोष से मिली कितनी राशि
1- पंचायती राज विभाग
वर्ष जारी की गई राशि का ब्योरा
2019 20,00,000
2021 18,00,000
2022 19,44,000
2023 5,00,00,000
2024 8,31,20,000
2024 7,12,50,000
2024 5,08,25,000
2024 8,23,00,000
2- लोक निर्माण विभाग
वर्ष जारी की गई राशि
2019 10,00,000
2023 2,05,05,000
3- झोझूकलां बीडीपीओ कार्यालय
वर्ष पहुंचाई गई राशि
2021 25,00,000
2022 1,00,000
4- जिला स्वास्थ्य विभाग
वर्ष आवंटित की गई राशि
2023 10,00,000
2024 78,75,000
2024 12,75,000
- ये कार्य नहीं हो पाए पूरे
विभाग की ओर वर्ष 2019 में खेड़ी बत्तर राजकीय स्कूल में 20 लाख से मरम्मत कार्य करवाया जाना था। वर्ष 2021 में गांव खेड़ी बूरा व रासीवास में 18 लाख रुपये से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा होना था। जबकि वर्ष 2022 में 19.44 लाख से रावलधी में दो गली व चरखी में महिला चौपाल का निर्माण होना था। इतना ही नहीं, वर्ष 2023 में माईकलां में 50 लाख से डिलीवरी हट का निर्माण होना था। जबकि वर्ष 2024 में गांव पांडवान, बलाली, कलियाणा, अटेला खुर्द, बिलावल, झोझूकलां, पैंतावास कलां, अटेला नया, नौरंगाबास जाटान, कादमा में 8.31 करोड़ से विकास कार्य होने थे। वहीं, गांव बिरही कलां, चरखी, तिवाला, पैंतावास कलां, अटेला नया, मानकावास में दूसरे चरण में 7.12 करोड़ से चौपाल, सामुदायिक भवन, जिम निर्माण समेत अन्य कार्य होने थे। तीसरे चरण में 5.08 करोड़ से पिचौपा खुर्द, मैहड़ा, खेड़ी बूरा, असावरी, झोझूकलां, कलियाणा, बादल, घसोला व माईकलां में सामुदायिक केंद्र, नाला निर्माण, लाइब्रेरी, जिम हॉल आदि का कार्य होना था।
वर्सन:
जिला खनन खनन विभाग की ओर से खनन प्रभावित क्षेत्र व अन्य विकास कार्याें के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। अब तक हमारे कार्यालय में 31,31,39,500 रुपये के विकास कार्यों के पूरा होने की सूचना नहीं भेजी गई ।
-कोमल कुमार, निरीक्षक, खनन विभाग