{"_id":"6831f86a5b7acd69a609293d","slug":"norcotics-smuggler-sent-to-jail-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-137568-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोपी को भेजा जेल
Sat, 24 May 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 24 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
फॉलोअप::===========
फोटो- 27
पुलिस की गिरफ्त में प्रतिबंधित दवाएं बेचने का आरोपी। स्रोत : विभाग
- शुक्रवार को टीम ने शहर के वार्ड-15 से आरोपी को प्रतिबंधित दवाओं के साथ किया था काबू, शनिवार को कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-15 में शुक्रवार को प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। वहीं, आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को शहर के वार्ड-15 निवासी मनोज के घर से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की थीं। टीम को सूचना मिली थी कि मनोज सिंघान मोहल्ला वार्ड नंबर-15 में प्रतिबंधित दवाएं बेचने का काम करता है। वह अपने घर पर ही प्रतिबंधित गोलियां रखता है। वह गोलियां बेचने के लिए अपने घर से बाहर जाएगा। अभी दबिश दी जाए तो प्रतिबंधित दवाएं बरामद हो सकती हैं।
उप निरीक्षक तूफान सिंह ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी और मनोज को काबू कर लिया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में मनोज के पास से मिली पॉलिथीन की तलाशी ली गई तो प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। बाद में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।