{"_id":"6757518da6f6eb397a0ecc1c","slug":"norcotics-smugglar-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-127714-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 9 किलो मादक पदार्थों की खेप रखने का आरोपी तस्कर गिरफ्तारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 9 किलो मादक पदार्थों की खेप रखने का आरोपी तस्कर गिरफ्तारे
Tue, 10 Dec 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव नीमली में खेत में बने कमरे में नशीला पदार्थ बेचने के आरोपी को पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के बरदा से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नीमली निवासी प्रदीप उर्फ पारूवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह अपनी टीम के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए मोरवाला बस अड्डे पर मौजूद थे। उसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नीमली निवासी प्रदीप मादक पदार्थ तस्कर है। वह काफी मात्रा में अफीम और चरस लेकर आया है। उसे खेत में बने कमरे में छिपाकर रखा हुआ है।
सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ टीम ने नीमली में दबिश दी तो उसका पिता मिला। कमरे की चाबी न मिलने पर पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ताला तोड़ दिया। जांच में फौजी रंग के एक बैग में कुछ भरा हुआ मिला। बैग को खोलकर देखा तो इसमें 5 अफीम से भरी पॉलिथीन व एक प्लास्टिक के कट्टे से 8 पैकेट चरस के बरामद हुए थे।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने उनका वजन किया तो 3.370 किलोग्राम अफीम व 5.670 किलोग्राम चरस पाई गई। तब से आरोपी प्रदीप फरार चल रहा था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि बिहार निवासी व्यक्ति उसके पास सप्लाई करके गया था। बेचने के लिए खेत में छिपा रखा था। अदालत ने आरोपी को रिमांड पर मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।र