{"_id":"60b3d3968ebc3e4fac5468db","slug":"no-water-in-adampur-water-base-villagers-shouted-slogans-charkhidadri-news-rtk6107826126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर के जलघर में नहीं पहुंचा नहरी पानी, ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर के जलघर में नहीं पहुंचा नहरी पानी, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
चरखी दादरी। जलघर के टैंकों में नहरी पानी नहीं पहुंचने से आदमपुर गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने रविवार को जलघर पहुंचकर रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक करोड़ 25 लाख की लागत से आठ साल पहले जलघर तक पाइप लाइन दबाने के बाद भी ग्रामीणों के कंठ सूखे हैं और जनस्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन समस्या पर संज्ञान नहीं ले रहा। ग्रामीणों ने डीसी राजेश जोगपाल और विभागीय अधिकारियों से समस्या पर संज्ञान लेकर समाधान करवाने की मांग की है।
किसान कांग्रेस नेता राजू मान ने कहा कि 2013 में 1.25 करोड़ की लागत से इस जलघर को पाइप लाइन से जुड़ा गया था लेकिन सरकार बदलने के बाद इसमें पानी नहीं आया है। ग्रामीणों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
निवर्तमान सरपंच छाजूराम बजाड़ ने कहा कि टैंक में गंदगी और कांच पड़ा है। पानी आने से पहले इसकी सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पानी नहीं आने से जलघर में कई जगह दरार भी आ गई हैं, उनकी मरम्मत भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांव का जोहड़ भी सूखा पड़ा है। पूर्व ब्लॉक प्रधान बलजीत फौगाट, सुशील, रिटायर्ड प्रिंसिपल रावत सिंह, ओमप्रकाश शास्त्री, जगरूप आर्य, कालिया सरपंच, प्रवीण पंच, जितेंद्र बजाड़, रजनीश, संदीप, अजय, सतीश, मोहित, नाडा ठाकुर, सुरजीत, सुमित, जगबीर, सत्यवान, नरेश आदि ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, समस्या के समाधान पर विभाग का पक्ष जानने के लिए अमर उजाला प्रतिनिधि ने एसडीओ जगदीशचंद्र के नंबर पर फोन किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।