फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   No rain since 35 days, heat and humidity are bothering

35 दिन से नहीं हुई बारिश, गर्मी और उमस कर रही परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
No rain since 35 days, heat and humidity are bothering
चरखी दादरी। क्षेत्र में सात अगस्त के बाद से बारिश न होने पर मौसम में उमस बनी हुई है। इसके साथ ही गर्मी का प्रकोप भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। सितंबर माह में जून की तरह गर्मी परेशान कर रही है। सोमवार की अगर बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 36.7 व न्यूनतम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से बारिश नहीं होने पर मौसम में उमस बनी हुई है। हालांकि सुबह-शाम के समय मौसम में हल्की ठंड जरूर हो रही है लेकिन दिन के समय बढ़ा तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। पिछले 35 दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश की कमी के चलते खरीफ की फसलों में भी नुकसान हो रहा है। बारिश के अभाव में बाजरा का ठीक प्रकार से पकाव नहीं हो पा रहा। वहीं, धान की फसल में सिंचाई के लिए किसान चिंतित हैं। किसान ट्यूबवेल आदि के जरिये धान की सिंचाई कर रहे हैं जिससे प्रति एकड़ लागत खर्च और बढ़ रहा है। ग्वार की फसल को भी इस समय सिंचाई की जरूरत है।
विज्ञापन

किसान बोले: अगली फसल की बिजाई पर पड़ेगा असर
किसान चंद्र सिंह व रण सिंह का कहना है कि बारिश नहीं होने से अबकी अगली रबी की सरसों की बिजाई करना भी मुश्किल हो जाएगा। सरसों की बिजाई से पहले इस बार खेतों की सिंचाई यानी प्लाव करनी पड़ेगी जबकि पहले ही जिला में नहरी पानी का संकट बना रहता है। बारिश हो जाती तो सरसों की बिजाई आसानी से हो जाती और लागत खर्च नहीं बढ़ पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed