फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   No provision of breastfeeding room for women in public places in Dadri

Charkhi Dadri News: दादरी में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए नहीं स्तनपान कक्ष की व्यवस्था

Sun, 19 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
No provision of breastfeeding room for women in public places in Dadri
दादरी लघु सचिवालय में निर्माणाधीन स्तनपान कक्ष।
चरखी दादरी। दादरी शहर के अंदर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए स्तनपान कक्ष की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लंबा समय बीतने के बाद भी अधिकारी बस स्टैंड, लघु सचिवालय और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्तनपान कक्ष तैयार नहीं करवा पाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कक्ष की व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। दूसरी ओर दादरी शहर में इन निर्देशों का अब तक पालन नहीं हुआ है। शनिवार को संवाददाता ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और लघु सचिवालय पहुंचकर स्तनपान कक्ष के हालात जाने तो चौंकाने वाले मिले। पड़ताल में सामने आया कि दादरी बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं और इनमें महिलाओं की संख्या बारह हजार से ज्यादा रहती है। बावजूद इसके बस स्टैंड परिसर में स्तनपान कक्ष की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, दादरी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन पांच हजार यात्री सफर करते हैं और इनमें महिला यात्रियों की संख्या दो हजार से ज्यादा रहती है। फिलहाल यहां भी स्तनपान कक्ष की सुविधा नहीं है। अधिकारियों की माने तो रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य अभी जारी है और इसके पूरा होने पर महिलाओं को यहां स्तनपान कक्ष की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed