फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   no admission in iti

Charkhi Dadri News: आईटीआई में दाखिला लेने नहीं पहुंचे आवेदक

Sun, 08 Sep 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
no admission in iti
आईटीआई में युवाओं का रुझान घटा, शनिवार को नहीं हुए दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेने के लिए मुख्यालय की ओर से फिर से पोर्टल शुरू किया गया है। लेकिन, युवा दाखिले में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक संस्थानों की 13 से 30 फीसदी सीटें खाली हैं।

बता दें कि जिले में पांच राजकीय आईटीआई हैं। इनमें से चार कॉमन व एक महिला आईटीआई है। विभाग की ओर से दाखिला पोर्टल शुरू किए तीन दिन हो गए, लेकिन एक भी युवा दाखिला लेने नहीं पहुंचा। दाखिला टीम युवाओं के इंतजार में रही, लेकिन न तो काई आवेदन आया और न ही युवा सीटों की जानकारी लेने आए। विभाग की ओर 30 सितंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला लेने के लिए यह अंतिम मौका दिया गया है। अगर बात करें सीटों की तो रावलधी आईटीआई में 13 फीसदी, बालाली आईटीआई में 7.6 फीसदी और कादमा आईटीआई में 17.2 फीसदी सीटें खाली हैं। नोडल आईटीआई प्रभारी श्रीनिवास ने दाखिला लेने के इच्छुक युवाओं से जल्द अपना दाखिला सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

फोटो 45
गांव रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed