{"_id":"5f67a13a8ebc3ee2fa29c099","slug":"nine-infected-in-the-district-one-discharged-when-healthy-charkhidadri-news-rtk5745418148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले नौ संक्रमित, स्वस्थ होने पर एक डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले नौ संक्रमित, स्वस्थ होने पर एक डिस्चार्ज
विज्ञापन
जिले में रविवार को नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। छह संक्रमित दादरी शहर और तीन अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। संक्रमितों की उम्र 20 से 52 साल के बीच है। इस अलावा स्वस्थ्य होेने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर सेे एक संक्रमित को डिस्चार्ज भी किया गया है। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने नौ नए केस मिलने की पुष्टि की है।
सीएमओ ने बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 524 हो गई है। अब तक जिले में 302 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिले में अब 221 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि रविवार तक 28015 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 27313 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 177 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
सीएमओ ने बताया कि रविवार को लोहारु चौक के समीप रहने वाले 30 वर्षीय युवक, एमसी कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर निवासी 20 वर्षीय युवक, हीरा चौक निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति और 50 वर्षीय महिला संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि मौड़ी गांव में 29 वर्षीय और खेड़ी बूरा में 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा शहर में 30 साल का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।