फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Night shelter: 11 people will be able to stay together, caretaker facility along with food

रैन बसेरा : एक साथ रुक सकेंगे 11 लोग, खाने के साथ केयरटेकर की भी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Night shelter: 11 people will be able to stay together, caretaker facility along with food
रैन बसेरा में आराम करते मुसाफिर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बेघर और मुसाफिरों के लिए सर्द रातें काटने में रैन बसेरा कारगर सिद्ध हो रहा है। रोज गार्डन में बनाया रैन बसेरा में पिछले करीब दो माह में 51 लोग सर्द रात काट चुके हैं। यहां रुकने वालों के लिए रजाई-कंबलों के अलावा खाने का भी प्रबंध है। खास बात यह है कि दिव्यांगों के लिए यहां केयरटेकर की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे रैन बसेरा में एकसाथ 11 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

सर्दी की शुरुआत होने पर नवंबर में ही डीसी प्रदीप गोदारा ने नगर परिषद को रैन बसेरा का प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। नप अधिकारियों ने 23 नवंबर को ही रोज गार्डन के दो कमरों में रैन बसेरा शुरू करवा दिया था। मंगलवार को संवाददाता ने रैन बसेरा पहुंचकर यहां की गई व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान दोनों कमरे साफ मिले और यहां रजाई-कंबलों समेत शौचालय का प्रबंध भी पुख्ता मिला।
विज्ञापन

इस रैन बसेरा में दो कमरे बनाए गए हैं, जिनमें एक कमरा पुरुषों और दूसरा महिलाओं के लिए बनाया गया है। पड़ताल में सामने आया कि अब तक यहां 51 लोग रात बिता चुके हैं, जिनमें से 10 दिव्यांग थे। इन दिव्यांगों को रात के समय शौच आदि करवाने के लिए नप का एक कर्मचारी भी नियुक्त है। इतना ही नहीं यहां रुकने वाले किसी दिव्यांग के पास अगर किराया नहीं है तो जाते समय उसे कुछ रुपये भी दिए जाते हैं। अब तक यहां ठहरने वाले तीन दिव्यांगों को किराया देकर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय खाना और सुबह चाय नाश्ता का प्रबंध
सोमवार रात यहां ठहरने वाले दिव्यांग मनोज समेत सतीश ने बताया कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे यहां पहुंचे थे। करीब आधा घंटा बाद ही उन्हें खाना दिया गया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सात बजे उन्हें चाय और बिस्कुट दिए गए। दिव्यांग मनोज ने बताया कि रात को यहां तैनात कर्मचारी उसे दो बार शौचालय तक लेकर गया।
डीसी भी कर चुके निरीक्षण
करीब चार दिन पहले ही डीसी प्रदीप गोदारा ने रोज गार्डन के दो कमरों में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने यहां के प्रबंधों समेत शौचालयों का भी जायजा लिया था। डीसी को यहां प्रबंध पुख्ता मिले थे।

रोज गार्डन में हमने रैन बसेरा बनाया हुआ है और वहां पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रैन बसेरा शुरू करने से लेकर 18 जनवरी तक यहां 51 लोग रात बिता चुके हैं। महिलाओं के लिए अलग से कमरे और शौचालय की व्यवस्था है। - प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed