फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Night Domination Campaign: Blockade at 27 places and check 591 vehicles

नाइट डोमिनेशन अभियान: 27 स्थानों पर नाकाबंदी कर जांचे 591 वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Night Domination Campaign: Blockade at 27 places and check 591 vehicles
चरखी दादरी। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने शुक्रवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इसके तहत रात 10 से सुबह चार बजे तक 80 प्रतिशत पुलिस फोर्स सड़कों पर तैनात रही। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 591 वाहनों की जांच की। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशों और एसपी दीपक गहलावत के मार्ग दर्शन में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया चलाया गया। इस दौरान सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने अधिकार क्षेत्र में नाकाबंदी के साथ गश्त भी की। नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की गहनता से जांच की गई। जिला में तैनात सभी राइडर व पीसीआर ने प्रभावी रूप से गश्त की और महिला पुलिस ने भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला में 27 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की गई और 79 सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने पर 61 वाहनों के चालान किए और 9 लोगों के पर्चे अजनबी काटे गए।
विज्ञापन

डीसपी ने किया नाकों का निरीक्षण
एसपी दीपक गहलावत के आदेश पर बाढड़ा डीएसपी देशराज ने विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पहुंचकर पुलिस कर्मियों की उपस्थिति जांची और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed