फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NH 152D became a means of interstate drug and arms smuggling

Charkhi Dadri News: अंतरराज्यीय नशा और हथियार तस्करी का जरिया बना एनएच 152 डी

Tue, 01 Aug 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
NH 152D became a means of interstate drug and arms smuggling
एनएच 152 डी पर गत 24 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुई कार से बरामद मादक पदार्थ की खेप। 
चरखी दादरी। 10 माह पहले करीब पांच हजार करोड़ रुपये से तैयार किया गया नेशनल हाईवे 152-डी को तस्करों ने नशा तस्करी और हथियारों की सप्लाई का जरिया बना लिया है। इसके जरिये मादक पदार्थ मध्य-प्रदेश से वाया राजस्थान और हरियाणा होते हुए पंजाब तक पहुंचाए जा रहे हैं जबकि अवैध हथियार भी दादरी समत अन्य जिलों में पहुंचे रहे हैं। गत दो माह में दादरी पुलिस यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों की स्टेपनी से मादक पदार्थ बरामद किए हैं। एनएच के जरिये पंजाब जा रहा 250 किलोग्राम से अधिक चूरा पोस्त गत डेढ़ माह में दादरी पुलिस पकड़ चुकी है। इसके अलावा एनएच के समीप से हथियारों की खेप लिए खड़े युवकों की भी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि एनएच-152 डी बनने से पंजाब का राजस्थान और मध्य-प्रदेश से जुड़ाव आसान हुआ है। एनएच 152-डी करीब दस माह पहले ही चालू किया गया था। दादरी जिले में इसकी लंबाई 35 किलोमीटर है और समसपुर के समीप टोल प्लाजा एग्जिट प्वाइंट है। मध्य-प्रदेश से वाया राजस्थान और हरियाणा होते हुए तस्कर मादक पदार्थ पंजाब पहुंचा रहे हैं। गत डेढ़ माह के दौरान तीन मामलों में इसकी पुष्टि भी हुई है। अहम बात ये है कि मादक पदार्थ भारी वाहनों में ले जाए जा रहे हैं। पुलिस को गच्चा देने के लिए मादक पदार्थ की खेप स्टेपनी में छुपाई जा रही है। सटीक मुखबरी नेटवर्क की बदौलत ही पुलिस यह खुलासा करने में कामयाब हुई है। एनएच से पकड़ी गई नशा की खेप पर पढि़ए रिपोर्ट...
विज्ञापन

संवाद

जानिये...कब और कैसे पकड़ा गए मादक पदार्थ और अवैध हथियार
केस:1-कैथल देनी थी चूरा पोस्त की डिलीवरी, एनएच से उतरते ही पकड़े तस्कर
गत 25 जून को सीआईए ने शहर के समसपुर टी प्वाइंट से एक कंटेनर से 39.550 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस ने रानीला निवासी संजय को पकड़ा था और उसके कबूलनामे पर कैथल निवासी बलबीर सिंह के खिलाफ भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। संजय ने बताया था कि पुलिस को गच्चा देने के लिए उसने कंटेनर की स्टेपनी में चूरा पोस्त की खेप छिपा रखी थी। पुलिस ने इस मामले में कैथल निवासी बलबीर को भी बाद में गिरफ्तार किया। आरोपी संजय ने बताया कि उसे डिलीवरी कैथल देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस:2- एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त कार से 186 किलोग्राम डोडापोस्त हुआ बरामद
गत 24 जून को नेशनल हाईवे 152 डी पर मादक पदार्थ तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद तस्कर कार और इसमें रखी डोडापोस्त की खेप छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने कार से 186 किलोग्राम डोडापोस्त को अपने कब्जे में लिया था। कार की पिछली सीट और डिक्की से डोडापोस्त के 11 कट्टे बरामद हुए थे। इस मामले के आरोपी अभी दादरी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इससे पहले भी एनएच पर कार दुर्घटनाग्रस्त मिली थी, जिसके टायर नहीं थे। इसके बाद तस्करों के टायर में मादक पदार्थ लेने का जाने का पैंतरा पुलिस के सामने आया।


केस:3- राजस्थान से हथियार की डिलीवरी देने दादरी आया युवक, पुलिस ने पकड़ा
करीब दस माह पहले पुलिस ने राजस्थान से अवैध हथियारों की डिलीवरी देने दादरी आए एक सप्लायर को एनएच 152 डी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 315 बोर की पांच देसी पिस्तौल बरामद हुई थी। आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव मुसेपुर निवासी इकबाल के रूप में हुई थी और वो हथियार सप्लायर था। वो एनएच के जरिये ही दादरी हथियार देने पहुंचा था। उसने बताया था कि वो तीन हजार में हथियार खरीदकर आगे युवाओं को 25 हजार तक बेचता था।


केस:4- एनएच के नीचे खड़े युवक के बैग से चार पिस्तौल और 8 मैगजीन बरामद
गत मार्च माह में पुलिस ने एनएच 152 डी पुल के नीचे के एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसके बैग से चार पिस्तौल और सात मैगजीन व एक कारतूस मिला था। इसके बाद पुलिस ने उसके साथियाें को भी काबू कर लिया था। उनके पास से भी चार पिस्तौल और आठ मैगजीन बरामद हुई थी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि आठ अवैध हथियार और 15 मैगजीन मध्य-प्रदेश से साढ़े तीन लाख रुपये में खरीदकर लाए थे। इन हथियार का प्रयोग एक युवक की हत्या का बदला लेने के लिए होना था।




पुलिस का मुखबिर नेटवर्क सक्रिय है। एनएच-152 डी से गुजरने वाली नशे की खेप पकड़ने में दादरी पुलिस को कामयाबी भी हाथ लगी है। जो तस्कर पकड़े गए उन्होंने खुलासा किया वो मादक पदार्थ मध्य प्रदेश से लाए और पंजाब में डिलीवरी देनी थी।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed