फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   nh 148 b incomplete

Charkhi Dadri News: विभागों में तालमेल की कमी, एनएच 148-बी का पुनर्निर्माण अधर में

Fri, 06 Sep 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
nh 148 b incomplete
दादरी के महेंद्रगढ़ व लोहारू चौक के बीच बने नाले का पानी एनएच पर भरा, चार माह बाद भी समाधान न होने से बंद पड़ा है काम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। एनएच 148-बी का पुनर्निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधर में है। दादरी शहर के लोहारू और महेंद्रगढ़ चौक के बीच बने नाले का पानी सड़क पर भरा है। इसका समाधान न होने से एनएचएआई अधिकारी परियोजना को पूरी नहीं करवा पा रहे। वहीं, दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ने में लगे हैं।



बता दें कि एनएच 148-बी का निर्माण पांच साल पहले करवाया गया था। पिछले करीब छह माह से सड़क की हालत जर्जर है। इसे देखते हुए एनएचएआई अधिकारियों ने मंदौला से भिवानी तक इसके पुनर्निर्माण की योजना तैयार की थी। विभागीय योजना के अनुसार, 32 किलोमीटर लंबी सड़क का 32 करोड़ के बजट से पुनर्निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन


मौजूदा स्थिति देखें तो शहर के महेंद्रगढ़ व लोहारू चौक के बीच यह कार्य नहीं हो पाया है जबकि बाकी जगह सड़क का पुनर्निर्माण करवाया जा चुका है। एनएचएआई अधिकारियों की मानें तो दादरी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य अटकने का कारण सड़क किनारे बने नाले का ओवरफ्लो होना है। नाले का पानी सड़क पर भरा हुआ है। इसके चलते कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। एनएचएआई अधिकारियों की मानें तो जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से समस्या का समाधान करने के बाद ही काम आगे बढ़ पाएगा। इस संबंध में पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन नतीजा सिफर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- एक लेन में दौड़ रहे दोनों तरफ के वाहन

इस समय एनएच 148-बी को वन-वे किया हुआ है। सड़क की एक लेन से ही दोनों तरफ जाने वाले वाहन गुजर रहे हैं। इस मार्ग से भारी वाहन ज्यादा गुजरते हैं। ऐसे में एक लेन से दोनों तरफ के वाहन गुजरने से हादसों का अंदेशा बना हुआ है।
- जनस्वास्थ्य विभाग और एनएचएआई अधिकारी एक-दूसरे को बता रहे जिम्मेदार

एनएचआई अधिकारियों का कहना है कि नाले की सफाई करवाने के लिए उन्होंने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया है, लेकिन विभाग के अधिकारी कार्य को पूरा करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसके विपरीत एनएचएआई को ही कटघरे में खड़ा करते हुए बताया कि निर्माण से पहले ही नाला बना हुआ था। एनएचआई को सड़क निर्माण से पहले नाला स्थानांतरित करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाकर इसका एस्टीमेट बनवाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
- 100 से अधिक दुकानदार परेशान
पिछले चार माह से ढाई किलोमीटर की दूरी में सड़क निर्माण कार्य लटका हुआ है। इसके चलते 100 से अधिक दुकानदार परेशान हैं।
उनका कहना है कि दिनभर धूल उड़ने से दुकानों का सामान खराब हो रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

वर्सन :
नाला ओवरफ्लो करने से एनएच 148-बी पर पानी भरा हुआ है। इसके चलते पुनर्निर्माण कार्य अधर में है। समस्या के समाधान के लिए हम जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक संज्ञान नहीं लिया गया।


-राहुल कुमार, जेई, एनएचएआई
वर्सन:
एनएचएआई के सड़क बनाने से पहले ही नाला बना हुआ है। विभाग को इसे सड़क निर्माण से पहले स्थानांतरित करवाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। फिलहाल, चिड़िया रोड एसटीपी पर तकनीकी खराबी आने के कारण नाले का पानी आगे नहीं पहुंच पा रहा है।
-रामपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग,


फोटो 08
महेंद्रगढ़ चौक के पास दुकानों के सामने तोड़ी गई सड़क पर भरा दूषित पानी। संवाद


फोटो: 09

लोहारू चौक के पास पुननिर्माण के लिए तोड़ी गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed