{"_id":"65de4eb03f13af4cfb0d3c9b","slug":"new-voters-welcomed-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-114182-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नए मतदाताओं का माला पहनाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नए मतदाताओं का माला पहनाकर किया स्वागत
Wed, 28 Feb 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां के खेल स्टेडियम में सम्मानित युवा मतदाता।
झोझूकलां। ग्रामीण विकास मंडल और नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के कार्यक्रम सेल्फी विद नए भारत का नया वोटर को लेकर युवा भी काफी उत्साहित हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव ने बताया कि झोझूकलां खेल स्टेडियम में युवा मतदाताओं का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में बच्चों के अठारह वर्ष की आयु होते ही उन्हें मतदान करने का अधिकार मिल जाता है। इसी कारण आज दुनिया में भारत को युवा देश होने का गौरव मिला है।
आर्य संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हाेंने युवाओं को वोट पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। गांव चिड़िया के हरिजन चौपाल में स्वयं सहायता समूह की युवा महिलाओं ने लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर नव मतदाता उत्सव मनाया।
विज्ञापन
पंचायत समिति की वाइस चेयरमैन उषा रानी ने कहा कि प्रजातंत्र में एक निश्चित अवधि पर हर वयस्क नागरिक को अपना जनप्रतिनिधि का चुनाव करने का अधिकार मिला है। यदि हम अपने मत का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करते हैं तो देश की दिशा और दशा दोनों बदल जाती हैं। इस मौके पर मंडल सचिव सुनील कुमार, विश्वकर्मा जनजागृति समिति अध्यक्ष रवि जांगड़ा, महिला प्रेरक सविता सोनी, कविता झोझू, एनवाईके के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विक्की बैरागी और अंकित आदि मौजूद रहे।