{"_id":"620408e807014a4edb2185a1","slug":"new-voter-list-will-be-made-for-21-wards-of-the-city-charkhidadri-news-hsr6239050109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 21 वार्डों की बनेंगी नई मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 21 वार्डों की बनेंगी नई मतदाता सूची
विज्ञापन
दादरी नगरपरिषद की वार्डवाइज मतदाता सूची तैयार करने के लिए राज्य चुनाव आयुक्त की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शहर के सभी 21 वार्डों की नई वोटर लिस्ट गत जनवरी माह में प्रकाशित की गई मतदाता सूची के आधार पर ही बनाई जाएगी। नगरपरिषद सचिव प्रशांत पाराशर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुनर्निरीक्षण अभियान चलाए जाने के बाद जिला निर्वाचन विभाग की ओर से पांच जनवरी 2022 को दादरी विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसी सूची में दादरी शहर के वार्ड नंबर 160 से 199 तक के बूथ भी शामिल थे। इन सभी चालीस बूथों पर जो नए वोट बने हैं, संशोधित हुए हैं या काटे गए हैं, उसकी पूरक सूची के आधार पर हर एक वार्ड की नई वोटर लिस्ट बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ये वोट एक जनवरी 2022 को आधार तिथि मानते हुए नवंबर माह में बनाए गए थे। अब इन नए वोटों को वार्ड अनुसार बनने जा रही वोटर लिस्ट में सम्मिलित किया जाएगा। यह कार्य शहर के सभी 40 बीएलओ दस से 17 फरवरी तक करेंगे।
नप सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि 18 फरवरी को शहर के सभी 21 वार्डों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। यह सूची दादरी नगर परिषद कार्यालय या बीएलओ के पास देखी जा सकती है। किसी नागरिक का वोट उसके निवास स्थान वाले वार्ड से दूसरे वार्ड में चला गया है तो वह अपना दावा या आपत्ति परिषद कार्यालय में 24 फरवरी तक दे सकता है।
विज्ञापन
- एसडीएम करेंगे आपत्तियों का निपटान
सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि दादरी के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह इन एतराज का चार मार्च 2022 तक निपटारा करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने एसडीएम दादरी को दावे एवं आपत्तियों का निपटान करने के लिए संशोधन प्राधिकारी व तहसीलदार बंसीलाल को सहायक संशोधन प्राधिकारी नियुक्त किया है। किसी नागरिक को एसडीएम के निर्णय पर संतोष नहीं है तो वह आठ मार्च 2022 तक उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। उपायुक्त की ओर से 11 मार्च तक इन अपील का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद 16 मार्च को दादरी नगर परिषद की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
शहर में हैं 40900 मतदाता -
इस समय शहर के 40 बूथों पर लगभग 40900 वोटर हैं। यह संशोधन व पूरक सूची को इसमें जोड़ने के बाद मतदाताओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
--