फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   New pg collage start in charkhi dadri in new season

इस सत्र से शुरू होगा राजकीय पीजी कॉलेज, नया भवन बनने तक किसान मॉडल स्कूल में लगेंगी कक्षाएं

Sat, 19 Jun 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
New pg collage start in charkhi dadri in new season
किसान मॉडल स्कूल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी अमरजीत सिंह मान और अन्य अधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज इस सत्र से शुरू हो जाएगा। नए भवन बनने तक किसान मॉडल स्कूल में विद्यार्थी की कक्षाएं लगाईं जाएंगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के उपायुक्त को पत्र जारी किया है। इसके बाद शुक्रवार को डीसी अमरजीत सिंह मान ने गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उपयुक्त ने कहा कि इस सत्र में किसान मॉडल स्कूल में अस्थायी कक्षाएं लगाने की व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज की कमी लंबे समय से खल रही है। करीब आठ माह पूर्व जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर आकर यह मांग प्रमुखता से उठाई थी। इस संबंध में भाजपा नेताओं से लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। गत विधानसभा सत्र में भी यह मुद्दा जोर- शोर से उठाया गया था। इस पर शिक्षा मंत्री ने नए सत्र से जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज शुरू करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इस संबध में 17 जून को उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने डीसी अमरजीत सिंह को पत्र जारी किया है। इसमें पीजी कॉलेज का नया भवन बनने तक अस्थायी कक्षाएं लगाने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव के निर्देश मिलते ही शुक्रवार को डीसी अमरजीत सिंह मान ने गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल भवन का जायजा लिया और अस्थायी कक्षाएं लगाने के लिए इस भवन को उपयुक्त माना। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दादरी में जिला स्तर पर राजकीय पीजी कॉलेज की शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हिस्सों में भवन, अलग-अलग रास्ते बनाने के निर्देश
किसान मॉडल स्कूल का भवन दो हिस्सों मे बना है। इसके एक हिस्से में सरकारी कार्यालय हैं और दूसरे हिस्से के सभी कमरे अभी भी खाली हैं। जो राजकीय पीजी कॉलेज के संचालन के लिए दिए जाएंगे। उपायुक्त ने एसडीएम डॉ. विरेन्द्र सिंह को निर्देश दिए कि भवन में स्थापित सरकारी कार्यालयों व कॉलेज के लिए चिह्नित भवन में प्रवेश के अलग-अलग रास्ते बनाकर दोनों का विभाजन किया जाए। इसके साथ ही लोहारू रोड से किसान मॉडल स्कूल तक आने वाले रास्ते की पैमाईश करवाकर उसे पक्का करने के भी निर्देश दिए गए।
दूसरे जिलों में जाने को विवश हैं युवा
जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज न होने से जिले के युवा उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में जाने को विवश हैं। इस समय जिले के युवा भिवानी, रोहतक, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और दिल्ली के कॉलेजों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
एक लाख से अधिक लोगों ने दिया था मुहिम को समर्थन
राजकीय पीजी कॉलेज की मांग उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति गठित की थी और इस समिति ने इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। जिले के एक लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर मुहिम को अपना समर्थन देते हुए मांग को जायज बताया था।

किसान मॉडल स्कूल में शुरू होगा अस्थायी कॉलेज : डीसी
डीसी अमरजीत सिंह मान ने बताया कि किसान मॉडल स्कूल भवन का एक हिस्सा अस्थायी तौर पर राजकीय पीजी कॉलेज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने को मंजूरी दे चुकी है और उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशों पर ही मैंने शुक्रवार को किसान मॉडल स्कूल भवन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed