फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   New initiative... Patients will get medicines and implants at affordable prices from Amrit Pharmacy

Charkhi Dadri News: उम्मीद की नई खिड़की... अमृत फार्मेसी से मरीजों को सस्ते दामों पर मिलेंगे दवाएं और इंप्लांट

Wed, 10 Jun 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
New initiative... Patients will get medicines and implants at affordable prices from Amrit Pharmacy
नागरिक अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी ब्लॉक की नींव रखते सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों को जल्द ही सस्ती दवाएं और ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट्स एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगे। सरकार की अमृत (अफोर्डेबल मेडिसिन्स एंड रिलाएबल इम्प्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट) फार्मेसी योजना के तहत अस्पताल में फार्मेसी खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गत सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने अमृत फार्मेसी के लिए बनने वाले नए ब्लॉक के निर्माण कार्य की नींव रखी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार करीब एक से सवा महीने में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी जिसके आधार पर अमृत फार्मेसी शुरू करने संबंधी आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही वीटा बूथ भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी के संचालन के लिए अस्पताल परिसर में करीब एक हजार वर्ग फीट क्षेत्र में नया ब्लॉक तैयार किया जाएगा। यहां दवाओं के भंडारण और वितरण की आधुनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी ताकि मरीजों को सुविधाजनक तरीके से सेवाएं मिल सकें। बताया जा रहा है कि अमृत फार्मेसी का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में ही मिलेंगे इंप्लांट्स
नागरिक अस्पताल में वर्तमान में हड्डी रोग और सामान्य सर्जरी से जुड़े ऑपरेशन किए जाते हैं। हड्डियों के ऑपरेशन में उपयोग होने वाले रॉड, प्लेट और अन्य इंप्लांट्स अस्पताल में उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर खरीदना पड़ता है। अमृत फार्मेसी शुरू होने के बाद उच्च गुणवत्ता वाले इंप्लांट्स रियायती दरों पर अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगे जिससे मरीजों के उपचार खर्च में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कम करने की पहल
अमृत फार्मेसी सरकार की ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य मरीजों पर पड़ने वाले स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ को कम करना है। इन फॉर्मेसियों में कैंसर, हृदय रोग समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों की दवाएं बाजार मूल्य की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं। यहां केवल प्रमाणित और गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरने वाली दवाएं ही रखी जाती हैं। दवाओं के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के इंप्लांट्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

वर्सन :
नागरिक अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी खोलने की मंजूरी मुख्यालय से मिल चुकी है। अब अमृत फार्मेसी के लिए एक हजार वर्ग फीट में बनने वाले ब्लॉक की नींव रख दी गई है। ब्लॉक तैयार होते ही मुख्यालय रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इसके बाद मुख्यालय की ओर से आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।-- डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed