फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   new,docter,charkhi dadri news

जिले को मिले दो डिप्टी सीएमओ, छह की तैनाती का अभी इंतजार

Sat, 04 Jul 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
new,docter,charkhi dadri news
जिला सिविल अस्पताल। - फोटो : CharkhiDadri
14 मेडिकल ऑफिसर के बाद अब जिले को अब दो फुल फ्लैग डिप्टी सीएमओ भी मिल गए हैं। जिले में डिप्टी सीएमओ की यह पहली तैनाती है। रोहतक किलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. सिवानी मान व कलानौर सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. संजीव मलिक की तैनाती सरकार ने अब चरखी दादरी जिले में की है। डिप्टी सीएमओ की छह पोस्ट अभी भी जिले में खाली हैं और उनकी जगह मेडिकल ऑफिसर से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ का जिला स्वास्थ्य विभाग में अहम रोल होता है। चरखी दादरी जिले में डिप्टी सीएमओ के आठ पद सुसज्जित हैं। लंबे समय से इन पदों पर तैनाती नहीं हो पाई और इसके चलते जिला स्वास्थ्य विभाग ने आठ मेडिकल ऑफिसर को डिप्टी सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी थी। हाल ही में सरकार ने चरखी दादरी जिले में दो डिप्टी सीएमओ तैनात किए हैं। इसके बाद भी छह पोस्ट खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएमओ के कंधों पर योजना बनाने से लेकर सिरे चढ़ाने तक की जिम्मेदार होती है। इसके अलावा फाइलों संबंधी काम भी डिप्टी सीएमओ ही देखते हैं।
विज्ञापन

पिछले अगर तीन माह की बात करें तो जिले में चिकित्सकों की कमी कुछ हद तक दूर हुई है। दोनों डिप्टी सीएमओ से पहले जिले में करीब 14 मेडिकल ऑफिसर भी ज्वाइन कर चुके हैं। हालांकि अभी भी मेडिकल ऑफिसर के जिले में करीब 40 पद खाली हैं। इस समय जिले में 93 में से 53 मेडिकल ऑफिसर तैनात हैं। सरकार ने हाल ही में 28 मेडिकल ऑफिसर को प्रमोशन देकर डिप्टी सीएमओ बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो एसएमओ की भी हुई है जिले में तैनाती
जिले में बौंदकलां सीएचसी, झोझूकलां सीएचसी और मातृ-शिशु अस्पताल में एसएमओ का पद खाली है। कुछ समय पहले ही गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसएमओ की तैनाती हुई थी। वहीं, जिला अस्पताल में भी डॉ. अजय को एसएमओ के तौर पर तैनात किया गया है। वो अल्ट्रासोनॉजिस्ट भी हैं। उनसे पहले एसएमओ रहीं डॉ. अनिता गुलिया भी गाइक्नोलॉजिस्ट हैं।
विशेषज्ञों की कमी का दंश झेल रहा है जिला
सरकार ने जिले में मेडिकल ऑफिसर की कमी तो कुछ हद तक दूर की है लेकिन विशेषज्ञों की कमी अभी बरकरार है। जिले में विशेषज्ञों के करीब 20 पद खाली हैं। इस समय जिले में ऑर्थो, ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, आई, चेस्ट एवं टीबी व सर्जन समेत विशेषज्ञों के अन्य पद खाली हैं।

दो डिप्टी सीएमओ जिले को मिले हैं। फिलहाल उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। इससे पहले मेडिकल ऑफिसर भी सरकार ने जिले में तैनात किए हैं। स्वास्थ्य विभाग और सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रयास लगातार जारी हैं।
- डॉ. मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed