{"_id":"67ec38714752b3f393082088","slug":"new-academic-session-inaugurated-with-havan-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-134476-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नए शैक्षणिक सत्र का हवन से किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नए शैक्षणिक सत्र का हवन से किया शुभारंभ
Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
खेड़ी बत्तर राजकीय स्कूल में मंगलवार को हवन करते शिक्षक और विद्यार्थी।
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बत्तर राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन से किया गया। इस दौरान ईएसएचएम पूनम बूरा की अगुवाई में प्रवेश उत्सव भी आयोजित हुआ। इसके तहत विद्यालय में प्रवेश पाने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।
ईएसएचएम पूनम बूरा ने कहा कि भारतीय समाज में विद्यालयों को बहुत अहम स्थान दिया गया है। एक बच्चे को सही मायनों में समाज से जोड़ने का दायित्व स्कूलों पर निर्भर है। विज्ञान अध्यापक मास्टर रविंद्र सांगवान ने कहा कि हम सभी शिक्षकों का यही सामूहिक प्रयास होता है कि हमारे विद्यालय व संस्थाओं में जो भी बच्चा शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए, उनके अंदर सभी गुणों का समावेश किया जाए। इस मौके पर प्रवेश देवी, राजेश देवी, डीपीई सुरेश, प्राइमरी हेड सुनीता देवी, सुमन देवी, रेणु देवी व अर्विन डाला आदि मौजूद रहे।
कन्या स्कूल काठ मंडी में मनाया प्रवेश उत्सव
चरखी दादरी। काठ मंडी क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रामपाल यादव व सुरेश यादव ने संयुक्त रूप से की। बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शिरकत की। महिला थाना एसएचओ सोनिया, पार्षद विनोद वाल्मीकि, प्रवीन सैनी ने भी सहभागिता की। इस दौरान कमलेश सोनी, प्रियंका, मनीषा सोनी, उषा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
काकड़ाेली सरदारा स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव
बाढड़ा। काकड़ाेली सरदारा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव पर दिव्यांग बच्चों का फूल- मालाएं पहनाकर सम्मान किया। प्राचार्य जोगेंद्र सिंह और खंड संसाधन अध्यापक विजय ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। जोगेंद्र सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चे सामान्य स्कूलों में आसानी से पढ़ सकते हैं। दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में लाने का कार्य करेंगे।