{"_id":"62bde616c527b04e8d50da96","slug":"network-of-drug-mafia-broken-by-accurate-informer-caught-14-and-a-half-kilos-of-intoxicating-substance-in-a-month-charkhidadri-news-hsr6355489143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सटीक मुखबिरी से टूटा नशा माफिया का नेटवर्क, एक माह में पकड़ा साढ़े 14 किलो नशा करने का पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सटीक मुखबिरी से टूटा नशा माफिया का नेटवर्क, एक माह में पकड़ा साढ़े 14 किलो नशा करने का पदार्थ
विज्ञापन
दादरी पुलिस की ओर से पकड़ी मादक पदार्थ की खेप।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जून में जिला पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सटीक मुखबिरी से पुलिस ने न केवल नशा माफिया का नेटवर्क तोड़ते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनसे नशे करने के पदार्थ की खेप भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार जून में अब तक मादक पदार्थ अधिनियम के तहत सात मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए। गिरफ्तार किए गए नशे के पदार्थ की तस्करी करने के आरोपियों से 14.05 किलो गांजा और 533 ग्राम चरस बरामद हुई। अहम बात यह है कि पुलिस को चकमा देने के लिए कोई आरोपी कार में तो कोई रोडवेज बस में नशे के पदार्थ की खेप लेकर आया, लेकिन बीच रास्ते ही टीमों ने सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया। कार में मादक पदार्थ की खेप लाने वाले तस्कर चालक के बगल वाली सीट के नीचे ही इसे रखते हैं जबकि कच्चे रास्तों का भी वो सहरा लेते हैं। जून में नशा तस्करों पर की गई कार्रवाई पर एक विशेष रिपोर्ट....
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम और सीआईए ने दो-दो तो स्पेशल स्टाफ ने पकड़ी तीन खेप
कार्रवाई:1 - नारकोटिक्स टीम ने पकड़े दो आरोपी, 700 ग्राम गांजा व 45 ग्राम चरस पकड़ी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने 10 जून को गांव चरखी-साहुवास के कच्चे रास्ते से मादक पदार्थ लेकर जा रहे चरखी निवासी प्रदीप को काबू किया। आरोपी के पास से 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। नारकोटिक्स टीम ने 10 जून को ही अटेला से मूल रूप से खेड़ी बतर निवासी और वर्तमान में दादरी के वार्ड-5 निवासी प्रदीप को 45 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ अटेला चौकी में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कार्रवाई:2- सीआईए ने पकड़े दो तस्कर, 12.700 किलो गांजा बरामद
जून माह में ही दादरी सीआईए ने नशे के पदार्थ की दो बड़ी खेप पकड़ी हैं। इनमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से दो गाड़ी भी बरामद हुई है। गांव पोहकरवास-द्वारका टी-प्वाइंट से 25 जून को बामला निवासी नीरज व नंगला निवासी जितेंद्र को 8 किलो 400 ग्राम गांजा समेत पकड़ा। इसी प्रकार 23 जून को सीआईए ने कालुवाला नमक फैक्टरी के समीप स्थित नहर पुल से इयोन सवार गांव नौसवा निवासी योगेश, नांधा निवासी सुनील व बिसलवास निवासी विकास को 4.300 किलो गांजा व 450 ग्राम चरस के साथ पकड़ा।
कार्रवाई:3- स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा 650 ग्राम गांजा व 88 ग्राम चरस, तीन तस्कर काबू
स्पेशल स्टाफ ने 12 जून को शहर के गोशाला चौक के समीप चरस बेच रहे कबीर नगर निवासी उमेद को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। उससे 88 ग्राम चरस बरामद हुई। इसी प्रकार 22 जून को स्पेशल स्टाफ ने रोडवेज बस में सवार पिलाना निवासी विक्रम को 290 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी दादरी बस स्टैंड से हुई। 27 जून को स्पेशल स्टाफ ने चिड़िया रोड से ऑल्टो कार सवार भोजावास निवासी दीपक से 360 ग्राम गांजा बरामद किया।
नशा तस्करी रोकने के लिए जिला पुलिस प्रयासरत्त है। जून माह में पुलिस टीमों को कई सफलताएं भी मिली हैं। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
दीपक गहलावत, एसपी चरखी दादरी।