{"_id":"5f2ee55a8ebc3e3cba0b473d","slug":"neighbors-opened-fire-charkhidadri-news-rtk5679225119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार के घर के बाहर की फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज देखने पर पड़ोसी निकला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार के घर के बाहर की फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज देखने पर पड़ोसी निकला आरोपी
विज्ञापन
सीसीटीवी की फुटेज में फासरिंग करता आरोपी ।
- फोटो : CharkhiDadri
पुरानी रंजिश में सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि दरवाजा बंद होने से इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की तो हमलावर कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार सांतौर गांव निवासी सतवीर सीआरपीएफ से हवलदार के पद से रिटायर है। बीती 6-7 अगस्त की रात को वो अपने परिवार समेत घर पर सो रहा था। रात में करीब 12:20 पर उनको घर के मुख्य द्वार पर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। गोलियों की आवाज सुनकर सतवीर ने अपने बेटे संदीप को उठाया और उसे गोली चलने की जानकारी दी। सतवीर ने बताया कि इसके तुरंत बाद उसके बेटे ने घर से बाहर निकलकर देखा तो कोई नहीं मिला। इसके बाद जब घर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो उनके पड़ोस का एक युवक फायरिंग करता मिला। सतवीर ने तुरंत मामले की सूचना इमलोटा चौकी पुलिस को दी।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की फुटेज देखी तो गेट के बाहर गोली चलाने के आरोप सही मिले। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और सतवीर की शिकायत पर सांतौर निवासी नितिन के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत धारा 285 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कई बार चुका है दोनों परिवारों का विवाद
शिकायकर्ता ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकी मिल चुकी है और पुरानी रंजिश के चलते उस पर फायरिंग की गई है। सतवीर ने बताया कि दोनों परिवारों का काफी समय से विवाद चल रहा है और कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। सतवीर ने बताया कि पिछले कुछ समय उनकी कोई कहासुनी या विवाद नहीं हुआ है।
सांतौर निवासी सतवीर की शिकायत पर इमलोटा चौकी पुलिस ने सांतौर निवासी नितिन के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
-नरेंद्र दहिया, सदर थाना प्रभारी।