फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nazir: 100% vaccination done in 31 villages, 97 percent target achieved

नजीर: 31 गांवों में हुआ शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन, 97 प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nazir: 100% vaccination done in 31 villages, 97 percent target achieved
चरखी दादरी। वैक्सीनेशन में दादरी ने प्रदेश के अन्य जिलों के लिए नजीर पेश की है। 3.33 लाख लोगों में से 321399 अब तक कवर हो चुके हैं और जिले ने 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों की अगर बात करें तो 31 गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। वैक्सीनेशन जिला इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आशीष मान ने इसकी पुष्टि की है। उनके अनुसार जिले में अब तक 261695 लोगों को पहली डोज और 59704 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई हैं। इनमें 18 से 44 वर्ष तक के 139529, 45 से 59 आयु के 82485 और उससे अधिक आयु के 89123 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना रोधी वैक्सीन को लेकर दादरी जिला में जिस प्रकार से बेहतरीन कार्य किया जा रहा है, उसकी हर स्तर पर सराहना हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत के बल पर जिला के 31 से भी अधिक गांवों में 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

दादरी हरियाणा ही नहीं पूरे देश का ऐसा जिला है जिसके किसी गांव में 100 प्रतिशत वैक्सीन का कार्य सबसे पहले पूरा किया गया है। बाढड़ा पीएचसी के अंतर्गत आने वाले गोबिंदपुरा गांव में सभी का वैक्सीनेशन देश में सबसे पहले किया था। इस गांव को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ मिलकर डिटेल्ड केस स्टडी बनाने में लगा हुआ है। दादरी जिला में शत प्रतिशत वैक्सीन से अलग गांव व शहरी क्षेत्र में भी टीकाकरण का काम बेहतरीन तरीके से किया जा रहा है और मंगलवार शाम तक लगभग 97 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए... किस सीएचसी और पीएचसी के कितने गांवों में हुआ शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन
पीएचसी/सीएचसी - गांव बाढड़ा- गोबिंदपुरा, खोरडा, ढाणी खोरडा, किशनपुरा, आर्यनगर, मांढी पिरानु, किष्कंधा व ढाणी सूरजगढ
बलकरा- मौड़ी, रामनगर, कपूरी, घसोला, मंदौली, खेडी सनवाल व ढाणी फौगाट
छपार- बरसाना
रानीला- भागेश्वरी
झोझूकलां- असावरी, गुडाना जाट व बिरही खुर्द
गोपी- पंचगांव व भारिवास
कादमा- गोकल व निमड़ बडेसरा
मानकावास- भैरवी व भीड़ भैरवी
इमलोटा- सांतौर
सांवड़- लांबा व जयश्री
माई कलां- बीजणा
(नोट: झोझूकलां और गोपी सीएचसी केंद्र है।)
---------
वर्जन::
हमारा लक्ष्य जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का है। जिले में करीब 12 हजार लोग ही अब वैक्सीन लगवाने से वंचित हैं और उन्हें भी जल्द कवर कर लिया जाएगा। वैक्सीनेशन टीम बधाई की पात्र है। इस मुकाम तक पहुंचने में प्रशासन और लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed