{"_id":"6650d74343f3053b0f0abb97","slug":"nautapa-will-start-from-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118132-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आज से शुरू होगा नौतपा, आसमान से अगले 9 दिन बरसेगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आज से शुरू होगा नौतपा, आसमान से अगले 9 दिन बरसेगी आग
Fri, 24 May 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में सिर पर कपड़ा ढककर रोहतक रोड से गुजरते स्कूटी सवार।
चरखी दादरी। आज से नौतपा शुरू हो रहा है और अगले 9 दिन तक आसमान से आग बरसने पर धरती तपेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। वहीं, शुक्रवार के मौसम की स्थिति देखें तो उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना रहा। पूर्वी हवाओं की वजह से वातावरण में 29 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। वीरवार के मुकाबले अधिकतम तापमान स्थिर रहा जबकि न्यूनतम में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच महज 9 डिग्री का अंतर ही रहा।
बता दें कि 25 मई से नौतपा भी शुरू होने जा रहा है जो दो जून तक जारी रहेगा। फिलहाल गर्मी से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 33 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले सप्ताह में दादरी जिले में भीषण गर्मी बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि नौतपा में पृथ्वी की परिक्रमण गति के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी कम हो जाती है जिससे सूर्य की तपिश और ज्यादा बढ़ जाती है। इस बार नौतपा के दौरान तापमान में बढ़ोतरी और लू का प्रकोप बने रहने की संभावनाएं बन रही हैं। अल-नीनो की परिस्थितियां भी इस माह के अंत तक बनी रहेगी और उसके बाद ला नीनो की परिस्थितियां बनने से इस साल अच्छे मानसून की प्रबल संभावना बन रही हैं।
47 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान
अगले एक सप्ताह के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री रहेगा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 4 और रविवार को 5 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है।