फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   National Lok Adalat in judicial complex today, 4 benches will hear the cases

Charkhi Dadri News: न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 4 बेंच करेंगी मामलों की सुनवाई

Fri, 07 Mar 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat in judicial complex today, 4 benches will hear the cases
दादरी न्यायिक परिसर जहां राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। 
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार की अध्यक्षता में जिला न्यायिक परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चार बेंच गठित की गई हैं, जो मामलों की सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने बताया कि मोटर व्हीकल, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, बिजली संबंधित, पानी से संबंधित, टेलीफोन से संबंधित, वैवाहिक संबंधित, दीवानी केस, क्रिमिनल अपील, ट्रैफिक चालान, एमवी एक्ट केस आदि सभी प्रकार के मामलों को इस लोक अदालत में रखा जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने लंबित पड़े मामलों को आपसी सहमति से आसानी से निपटा सकते हैं। लोक अदालत में उन्हीं मामलों को रखा जाता है, जिनका दोनों पक्षों की सहमति से समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनाए गए फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील दायर नहीं की जा सकती। लोक अदालतों में रखे जाने वाले केसों में दोनों पक्षों की जीत होती है। धन व समय की बचत होती है। वहीं, सामाजिक सरोकारों में आपसी भेदभाव भुलाकर भाईचारे की भावना बढ़ती है। जिसका अन्य लोग भी अनुसरण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न अदालतों में विचाराधीन केसों से संबंधित लोगों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से अपने केसों का निपटारा करवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed