फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Naib Singh Saini as the new Chief Minister

Charkhi Dadri News: जजपा विधायक नैना दिल्ली तो निर्दलीय विधायक सोमबीर ने चंडीगढ़ में डटे

Wed, 13 Mar 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Mar 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Naib Singh Saini as the new Chief Minister
चरखी दादरी। भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने और मुख्यमंत्री बदलने के बाद दोनों हलकों के विधायक जिले से बाहर रहे। दादरी हलके से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने चंडीगढ़ में और बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला ने दिल्ली स्थित आवास पर रात बिताई। दोनों के चंडीगढ़ और दिल्ली में रुकने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक सांगवान से मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान गठबंधन टूटने पर प्रतिक्रिया देने के सवाल का विधायक ने जवाब नहीं दिया। वहीं, दादरी जिले के लिए कोई खुशी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन इंतजार कीजिए। बाद में खुलकर जवाब दूंगा। वहीं, विधायक नैना की ओर से भी गठबंधन टूटने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


नायब सैनी के सीएम बनने पर भाजपा पदाधिकारियों ने मनाई खुशी

चरखी दादरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। पार्टी हाईकमान का आभार जताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग और उनकी भावनाओं के अनुरूप पार्टी हाईकमान ने जेजेपी से गठबंधन को तोड़ कर जनता की भावनाओं के अनुरूप फैसला लिया है। भाजपा हरियाणा में सभी दस सीटों पर मजबूत स्थिति में है। इसी कारण भाजपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष डॉ. कलकल ने कहा कि नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल की तरह ही बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं। वे जनता की भावनाओं के अनुरूप उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए वे जनता की भलाई के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राष्ट्रदीप, रवि गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, बलवान सांगवान, बबीता फौगाट, संजीव मड़िया, नवीन सैनी, वितिन सांगवान, नितेश ऐरण, विनोद गुप्ता, मनवीर सिंह, संजय बंसल, केदारनाथ आदि मौजूद रहे।




हरियाणा में तरक्की की नई इबारत लिखेंगे नायब सैनी : नवीन सैनी

चरखी दादरी। नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री नवीन सैनी की अगुवाई में उनके प्रतिष्ठान पर लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। हाईकमान के इस निर्णय का स्वागत किया गया। ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री नवीन सैनी ने कहा कि इस फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे। नवीन ने कहा कि नायब का मिलनसार व्यक्तित्व है वे लंबे समय से प्रत्येक वर्ग की आवाज उठाते रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप सैनी, रामनिवास सैनी, अजय राणा, विजेंद्र सांगवान, फतेह जागंड़ा, प्रवीन शर्मा, सत्यवान कटारिया, मान सिंह जांगड़ा, अमित यादव, सचिन दहिया आदि मौजूद रहे।




भाजपा में जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को ही मिलती है जिम्मेदारी : सुखविंद्र मांढ़ी
बाढड़ा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भल्लेराम के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी ने कहा कि भाजपा वास्तव में अंत्योदय की योजना को अमलीजामा पहना रही है। भाजपा में सदैव जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को ही संगठन और सत्ता की जिम्मेदारी दी जाती है जिससे जनता और कार्यकर्ता का भाजपा के प्रति विशेष लगाव बना है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेंद्र शर्मा कारी, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य जयबीर, धोलिया, मंजीत पहलवान, पवन, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed