{"_id":"66a4257d2c396c82e10166d4","slug":"nagar-parshad-will-protest-on-29-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121019-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नगर पार्षद 29 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नगर पार्षद 29 को करेंगे प्रदर्शन
Sat, 27 Jul 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में बैठक कर पार्षदों ने लिया निर्णय
मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हिसार में आयोजित नगर पार्षदों के राज्य स्तरीय समारोह में पांच सूत्री मांगें सिरे न चढ़ने से पार्षद खफा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर प्रदेश के नगर पार्षदों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। शुक्रवार सुबह पार्षदों ने बैठक की और 29 जुलाई को नगर परिषद कार्यालय में निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्षद नगर परिषद कार्यालय में लामबंद हुए। उप-प्रधान संदीप फौगाट की अध्यक्षता में उन्होंने आगामी प्रदर्शन को लेकर मंत्रणा की और इसके बाद प्रेसवार्ता कर अपनी आगामी रणनीति का खुलासा किया। उप-प्रधान संदीप फौगाट ने कहा कि वीरवार को सरकार ने प्रदेश के सभी नगर पार्षदों को हिसार बुलाया था। नगर पार्षदों से संवाद करने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे।
दादरी नगर परिषद उप-प्रधान ने बताया कि इस सम्मेलन के मद्देनजर पूरे प्रदेश के नगर पार्षदों ने अपना पांच सूत्री मांगपत्र निकाय मंत्री के जरिये सरकार के पास भेजा था। सम्मेलन में उन्हें मांगें पूरी होने की उम्मीद थी। संदीप फौगाट ने बताया कि सम्मेलन में सरकार ने नगर पार्षदों की एक भी मांग पूरी नहीं की। इससे पूरे हरियाणा के नगर पार्षदों में रोष है।
विज्ञापन
वहीं, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी व पार्षद सुधीर स्वामी ने कहा कि दादरी से सभी नगर पार्षदों ने हिसार सम्मेलन में भाग लिया और एसोसिएशन की एक भी मांग परवान न चढ़ने से पार्षदों में रोष है। पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी दादरी ने कहा कि सोमवार को सभी पार्षद नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। प्रेसवार्ता के बाद पार्षदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
- पार्षदों का आरोप : नहीं मांनी गईं ये मांगें
विकास कार्याें के लिए पार्षदों को स्वैच्छिक राशि दी जाए।
नगर पार्षदों का मानदेय बढ़ाकर 20 हजार किया जाए।
विधायक व सांसद की तर्ज पर नगर पार्षदों को पेंशन मिले।
सभी नगर पार्षदों का सरकार मेडिकल बीमा करवाए।
टोल टैक्स में नगर पार्षदों को छूट प्रदान की जाए।
ये पार्षद रहे मौजूद
बैठक और प्रेसवार्ता में पार्षद नवीन प्रजापति, नवीन बिंदल, पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद विनोद वाल्मीकि, पार्षद सुधीर स्वामी, पार्षद सतबीर चौहान समेत पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया, सत्यवान पहल, जितेंद्र सांगवान, विकास, कुलदीप गांधी, प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया व विकास आदि मौजूद रहे।
फोटो 01
बैठक में रणनीति तैयार करते नगर पार्षद व प्रतिनिधि। संवाद
फोटो 02
नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी कर रोष जाहिर करते नगर पार्षद व प्रतिनिधि। संवाद