फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   nagar parishad workers dispute in rose garden

Charkhi Dadri News: रोज गार्डन में नगर परिषद कर्मियों में विवाद, खिड़कियों के शीशे तोड़े

Fri, 01 Aug 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 01 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
nagar parishad workers dispute in rose garden
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम व चेयरमैन बक्शीराम सैनी चौकीदार से पूछताछ करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के रोज गार्डन में बुधवार रात नगर परिषद कर्मचारियों के ही कर्मचारियों ने उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद दो पक्षों में एसोसिएशन चुनाव पर चर्चा हुई, जो विवाद में बदल गई। ड्यूटी पर तैनात चौकीदार कर्म का आरोप है दो अन्य सफाई कर्मचारियों ने खिड़कियों के कांच पत्थर मारकर तोड़ दिए। फिलहाल, मामले की शिकायत बस स्टैंड पुलिस चौकी में दी गई है।
वीरवार सुबह चेयरमैन बक्शीराम सैनी, ईओ राजेश वर्मा और सीएसआई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। चेयरमैन ने बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम को घटनास्थल पर बुलाया और लिखित शिकायत भी दिलाई। चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बताया कि वीरवार सुबह पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप गांधी ने उन्हें सूचना दी थी कि रोज गार्डन में रात को कर्मचारियों ने पहले शराब पी और उसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया। इसमें पत्थर भी चले। इस दौरान दो कमरों की 5 खिड़कियों के कांच, बेंच और पंखा टूट गया।
विज्ञापन

इसके बाद करीब 9:15 बजे वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और करीब पौने दस बजे बस स्टैंड चौकी से हेड कांस्टेबल अजीत की अगुवाई में टीम रोज गार्डन पहुंच गई। वहां रात को तैनात चौकीदार कर्म को बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि सूरज और चंद्रभान उर्फ नीनू ने शराब पीकर रात को पत्थर मारकर खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। उनकी एसोसिएशन चुनाव के संबंध में बातचीत हो रही थी। उसकी बात पर खफा होकर उन्होंने वारदात की। वहीं, पुलिस ने जांच अधिकारी ने घटनास्थल देखा और साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed