{"_id":"67ffea9632da18050e09fe4c","slug":"nafed-inspection-team-rejected-3300-bags-of-mustard-that-arrived-at-the-warehouse-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-135357-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गोदाम में पहुंचे सरसों के 3,300 बैग को नैफेड जांच टीम ने किया अस्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गोदाम में पहुंचे सरसों के 3,300 बैग को नैफेड जांच टीम ने किया अस्वीकार
विज्ञापन
वेयर हाउस गोदाम में सरसों के बैग रखते श्रमिक।
चरखी दादरी। नैफेड के लिए हैफेड की ओर से खरीदी गई सरसों गोदामों में पहुंचाई जा रही है। वहीं, स्थानीय वेयर हाउस गोदाम में पहुंचाए गए सरसों के 3,300 बैग को नैफेड जांच टीम ने अस्वीकार कर दिया है। यह बैग वापस खरीद केंद्रों पर भेजे गए हैं। दूसरी ओर जिले के गोदामों में जगह कम बचने के कारण सरसों अब मातनहेल स्थित गोदाम पर भेजी जा रही है।
दरअसल, इस बार नैफेड की ओर से जारी किए गए सख्त निर्देशों के बाद गोदामों तक पहुंचने वाली सरसों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके बाद ही वाहनों को खाली कराया जा रहा है। वहीं, अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद के बाद उठान प्रक्रिया जोरों पर है। शहर के वेयर हाउस गोदाम में 3,60,000 बैग रखने की क्षमता है और खरीद एजेंसी यहां 2,35,000 बैग रखवा चुकी है।
वहीं, अब यहां के बजाय सरसों मातनहेल गोदाम में भेजनी शुरू कर दी है। जिले के खरीद केंद्रों व सब केंद्रों पर अब तक 2,99,408 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है। इसके साथ ही 2,41,313 क्विंटल सरसों की उठान भी कराई गई है।
विज्ञापन
जिले के केंद्रों पर सरसों खरीद की ये है स्थिति
खरीद केंद्र कुल गेट पास कुल आवक
दादरी 13,345 3,35,925
बाढड़ा 4,048 84,609
झोझूकलां 2,362 62,945
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कर्मचारी गोदाम में आने वाली सभी वाहनों में रखे सरसों के बैगों की गहनता से जांच करते हैं। किसी भी बैग में कचरा या खराब सरसों मिलने पर उसे तुरंत प्रभाव से रिजेक्ट कर दिया जाता है। फिलहाल हमारे पास जगह की कमी होने के कारण गांव मातनहेल में बने वेयर हाउस के गोदाम को खुलवा दिया गया है।
- विकास कुमार यादव, सुपरीडेंट, केंद्रीय भंडारण वेयर हाउस