फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NAAC team gave A-grade to Janata College after survey

Charkhi Dadri News: नैक टीम ने सर्वेक्षण के बाद जनता कॉलेज को दिया ए-ग्रेड

Fri, 30 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
NAAC team gave A-grade to Janata College after survey
जनता महाविद्यालय। 
चरखी दादरी। शहर स्थित जनता महाविद्यालय को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (नैक) की ओर से ए ग्रेड प्रदान किया गया है। हाल ही में टीम ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया और विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जांच कर संस्थान का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

नैक कोआर्डिनेटर डॉ. जयवीर सिंह व डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि नैक बंगलुरू की टीम ने 20 व 21 मई को वर्चुअल माध्यम से महाविद्यालय का सर्वेक्षण किया और शुक्रवार को इसका परिणाम जारी किया गया। महाविद्यालय को 3.13 स्कोर के साथ महत्वपूर्ण ग्रेड ए प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय संस्था की ओर से देश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों का उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, पाठ्यक्रम नियोजन, खेलकूद गतिविधियां, शोध गतिविधियों, सांस्कृतिक गतिविधियां, विद्यार्थियों की पास प्रतिशत, विद्यार्थियों के प्राप्त किए गए ग्रेड और अन्य अवयवों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है।
विज्ञापन

मूल्यांकन दो चरणों में होता है और प्रथम स्तर पर सभी गतिविधियों का विस्तृत विवरण नैक को भेजा जाता है, जिनका प्रत्यक्ष अवलोकन करने के बाद दूसरे चरण में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों को ग्रेड प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में 87 एडिड, 184 सरकारी व 86 स्ववित्त महाविद्यालय में से ऐसे महाविद्यालयों की संख्या 10 से भी कम है जिन्हें नैक ने ए या ए से अधिक ग्रेड दिया गया है। इस सफलता के लिए महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी, प्रबंधन समिति, विद्यार्थियों, पूर्व छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं अन्य सहयोगी संगठनों के कठिन परिश्रम के परिणाम स्वरूप ही यह उपलब्धि हासिल की है। प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, महासचिव राधेश्यामऐरन, वित्त सचिव सुरेश अग्रवाल ने सभी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed