फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: परिवार सोता रहा चोरों ने खंगाला घर, एक लाख रुपये और गहने चुराए

Mon, 30 Jan 2023 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Jan 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
NA
गांव ऊण में चोरों द्वारा खंगाले गए संदूक के पास बिखरा पड़ा सामान।
चरखी दादरी। ऊण स्थित एक घर से नकदी और गहने चोरी हो गए। मकान मालिक महिला ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाने में दी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ऊण निवासी बबली ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाकर वो बच्चों के साथ सो गई थी। रविवार सुबह सात बजे जब वो उठी तो घर का मेन दरवाजा खुला मिला। बबली ने बताया कि उसी दौरान उसकी नजर दूसरे कमरे पर पड़ी तो उसका दरवाजा भी खुला मिला। अनहोनी का अंदेशा होने पर वो अंदर पहुंची तो अलमारी खुली मिली।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बबली ने बताया कि उसने जब अलमारी की जांच की तो वहां से नकदी और गहने चोरी मिले। शिकायत के अनुसार चोर बबली के घर से एक लाख रुपये की नकदी समेत एक सोने की चेन, दो सोने की अंगुठी, दो जोड़ी कान के टॉप्स, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब और दो चांदी के गिलास ले गए। इसके तुरंत बाद उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने बबली की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गत सोमवार को दो मकानों में हुई थी चोरी
गत सोमवार रात भी चोरों ने बौंदकलां थाना क्षेत्र के गांव सौंफ स्थित दो घरों में वारदात की थी। चोरों ने दोनों मकानों से 4.33 लाख की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। ये वारदात अभी ट्रेस नहीं हुई थी और ऊण स्थित मकान में अब चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed