{"_id":"63ced4ca3e7a3263a937bf31","slug":"na-charkhidadri-news-c-21-1-37855-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी खंड के सरपंचों ने तीन मिनट के लिए लगाया ताला, बाढड़ा और बौंद में फूंके सरकार के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी खंड के सरपंचों ने तीन मिनट के लिए लगाया ताला, बाढड़ा और बौंद में फूंके सरकार के पुतले
Tue, 24 Jan 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी/झोझू कलां/बाढड़ा। ई-टेंडरिंग के विरोध में सोमवार को चार में से तीन खंडों में सरपंचों ने प्रदर्शन किया। दादरी खंड के सरपंचों ने पंचायत विभाग कार्यालय के गेट पर तीन मिनट के लिए ताला जड़ा जबकि झोझूकलां और बाढड़ा में सरकार का पुतला फूंका गया। दादरी खंड के सरपंचों की पुलिस से तालाबंदी के दौरान धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के ताला खोलने के बाद सरपंचों ने अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया।
बता दें कि जिले के सरपंच ई-टेंडरिंग का लगातार विरोध कर रहे हैं। गत मंगलवार को झोझूकलां खंड के सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर सांकेतिक तालाबंदी की थी और उसके बाद बौंद खंड के सरपंचों ने 20 जनवरी को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के बाहर एसडीएम नवीन कुमार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। इसी दिन दादरी खंड के सरपंचों ने बैठक के बाद लघु सचिवालय पहुंचकर नगराधीश को ज्ञापन सौंपा था।
सोमवार को जिले के तीन खंडों में सरपंचों ने प्रदर्शन किया। दादरी में सरपंच एकत्र होकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पहुंचे। पहले उन्होंने कार्यालय के अंदर के गेट पर ताला जड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने बाहर आकर मुख्य गेट को ताला लगा दिया। ठीक तीन मिनट बाद ही पुलिस ने ये ताला खुलवा दिया। इसके बाद सरपंच वहीं धरने पर बैठ गए और मांगें पूरी होने के बाद ही धरना खत्म करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
- 60 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात
तीनों खंडों में सरपंचों के प्रदर्शन को देखे हुए पुलिस विभाग अलर्ट रहा। बाढड़ा में करीब 20 , दादरी में 30 और झोझू खंड में 10 पुलिसकर्मी तैनात रहे। सरपंचों के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पहुंचते ही पहले पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
- प्रभावित नहीं हुआ कामकाज
दादरी जिले में सरपंचों ने प्रदर्शन तो किया लेकिन अन्य जिलों की तरह पंचायत विभाग कार्यालय का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। खुफिया विभाग भी सरपंचों की रणनीति पर निगरानी रखे रहा। धरने पर बैठते ही सरपंचों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।