फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सिविल अस्पताल में पकड़ा 415 रुपये का गबन

Sat, 21 Jan 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
NA
सिविल अस्पताल में ओपीडी पर्ची काउंटर के कंप्यूटर में रिकॉर्ड की जांच करती टीम। संवाद
चरखी दादरी। लाखों-करोड़ों रुपये का गबन करने के मामले तो आपने सुने होंगे, लेकिन चरखी दादरी नागरिक अस्पताल में 415 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। यह मामला मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़ा है और गबन का आरोप ओपीडी पर्ची काउंटर पर तैनात ऑपरेटर पर है। वहीं, दबिश के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ मौजूद डॉ. रवि सहरावत ने इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार को भेज दी है।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि दादरी सिविल अस्पताल के ओपीडी पर्ची काउंटर पर तैनात ऑपरेटर मरीजों से तो पर्ची के नाम पर 5 रुपये ले लेता है, लेकिन विभाग के रिकॉर्ड में फीस शून्य चढ़ाकर यह राशि अपने पास रख लेता है। इस आधार पर शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जांच के लिए दादरी पहुंचा। उड़नदस्ते ने गुप्तचर विभाग टीम और सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. रवि सहरावत को अपने साथ लेकर सिविल अस्पताल में दबिश दी।
विज्ञापन

ओपीडी पर्ची काउंटर पर कंप्यूटर ऑपरेटर ओमबीर हाजिर मिला। कंप्यूटर में रिकाॅर्ड खंगालने पर शनिवार की ओपीडी पर्ची फीस 945 रुपये आने का ब्योरा मिला। वहीं, जांच के दौरान ऑपरेटर के पास 1280 रुपये के नोट और 80 रुपये के सिक्के मिले। उसके पास से कुल 1360 रुपये बरामद हुए। 415 रुपये अधिक मिलने के बात पर ऑपरेटर ओमबीर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इतना ही नहीं कुछ मरीजों से तो फीस के नाम पर 10 रुपये लेने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 500 से अधिक हैं दैनिक ओपीडी
सिविल अस्पताल की अगर बात करें तो दैनिक ओपीडी 500 से अधिक रहती है। इस लिहाज से प्रतिदिन 2500 से अधिक की फीस विभाग के पास आती है। इस छोटी धनराशि में भी ऑपरेटर जालसाजी कर गबन करने के मंसूबे रखते हैं और शनिवार को हुए निरीक्षण में इसकी बानगी देखने को मिली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ था। इस मामले की रिपोर्ट जल्द ही सीएमओ को सौंपी जाएगी। अगली कार्रवाई उनके द्वारा अमल में लाई जाएगी।
-डॉ. रवि सहरावत, ऑर्थो स्पेशलिस्ट, सिविल अस्पताल
अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मसले पर कुछ कह पाऊंगा। रिपोर्ट के आधार पर ही अगली विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed