फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   unior engineers submitted a memorandum to the MLA regarding their demands

Charkhi Dadri News: कनिष्ठ अभियंताओं ने मांगों के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
unior engineers submitted a memorandum to the MLA regarding their demands
विधायक सुनील सांगवान को ज्ञापन सौंपते हुए कनिष्ठ अभियंता।  - फोटो : 1
बाढड़ा। हरियाणा पंचायती राज इंजीनियर्स एसोसिएशन के कनिष्ठ अभियंताओं ने जिलाध्यक्ष योगेश कुमार व मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मांगों के लिए विधायक सुनील सांगवान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पंचायती राज इंजीनियरिंग विंग को पीडब्ल्यूडी, जलापूर्ति और सिंचाई विभाग की तर्ज पर स्वतंत्र व सुदृढ़ बनाने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के कार्यकारी अभियंता, कनिष्ठ अभियंताओं ने ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करवाने की मांग की। मीडिया प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कई सरकारी विभागों की तकनीकी शाखा पूरी तरह स्वतंत्र तरीके से काम करती हैं जबकि हरियाणा पंचायतीराज में ऐसा नहीं है। उन्होंने इंजीनियर इन चीफ का पद सृजित करने और कार्यभार के अनुसार कम से कम चार मुख्य इंजीनियर के पद स्वीकृत करने की मांग की। जेई व एसडीओ को बीडीपीओ के अधीन करने का प्रस्ताव रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जेई की एसीआर में बीडीपीओ की भूमिका उचित नहीं है और उन्हें एसडीओ व एक्सईएन के नियंत्रण में रखा जाना चाहिए। विधायक सुनील सांगवान ने आश्वस्त किया कि मांगों के विषय में वे मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री से मुलाकात कर समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में प्रदीप कुमार एसडीओ, अनुराग एसडीओ बाढड़ा, अक्षय एसडीओ जिला परिषद, विनीत जेई, सुनील जेई, अजय देसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed