फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Token protest by Patwaris and Kanungos continues for the fourth day; extended until August 27.

Charkhi Dadri News: पटवारियों-कानूनगो का सांकेतिक धरना चौथे दिन भी जारी, 27 अगस्त तक बढ़ाया

Wed, 26 Aug 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Token protest by Patwaris and Kanungos continues for the fourth day; extended until August 27.
चरखी दादरी। द पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिला मुख्यालय दादरी के किला मैदान में पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का सांकेतिक धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। राज्य कार्यकारिणी के निर्देश पर एसोसिएशन ने धरना 26 और 27 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया है। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कुलबीर छिल्लर ने की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि खरीफ 2026 की फसल गिरदावरी का समय समाप्त होने वाला है, जबकि पूरे प्रदेश में अभी तक गिरदावरी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में यदि किसानों को फसल बिक्री के समय किसी प्रकार की परेशानी आती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन

पोर्टल में तकनीकी खामियां
एसोसिएशन ने जमाबंदी और इंतकाल के लिए जारी पोर्टल की सभी तकनीकी खामियां दूर करने व पोर्टल पर होने वाली तकनीकी गलतियों की जिम्मेदारी आईटी विभाग की तय करने की मांग की। पोर्टल को कानूनी मान्यता देने के लिए संशोधित लैंड रिकॉर्ड मैनुअल जारी करने और जब तक पोर्टल पूरी तरह राजस्व रिकॉर्ड के अनुरूप तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हो जाता, तब तक इसे किसी एक गांव या तहसील में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने ये रखी मांगें
पदाधिकारियों ने नए पटवारियों से संबंधित कैबिनेट द्वारा स्वीकृत फाइल का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की, ताकि नवनियुक्त पटवारियों को 1 जनवरी 2025 से लंबित वेतन का एरियर मिल सके। डिजिटल क्रॉप सर्वे निजी एजेंसियों से करवाने, सभी कानूनगो को रोवर से पैमाइश के लिए तकनीकी रूप से सक्षम ऑपरेटर उपलब्ध करवाने और कानूनगो के इंक्रीमेंट की करीब तीन वर्ष से लंबित फाइल जारी करने की मांग भी की गई।
धरने से ये काम हुए प्रभावित
पटवारियों और कानूनगो के धरने के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कई कार्य प्रभावित रहे। जमाबंदी, इंतकाल, भूमि रिकॉर्ड में सुधार, पैमाइश, गिरदावरी, डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा अन्य ऑनलाइन राजस्व कार्यों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जमीन की खरीद-फरोख्त, विरासत दर्ज करवाने, भूमि संबंधी रिकॉर्ड में बदलाव और अन्य राजस्व कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे लोगों को काम लंबित होने या कर्मचारियों के उपलब्ध नहीं होने से परेशानी हुई। किसानों को भी गिरदावरी को लेकर चिंता बनी हुई है।

ये रहे मौजूद
मंच का संचालन पवन फोगाट और राजबीर पटवारी बाढड़ा ने किया। इस दौरान जिला सचिव प्रतीक जांघू, कोषाध्यक्ष संजीव श्योराण, सदर कानूनगो राजेश ढिल्लों, नायब सदर कानूनगो संजय शर्मा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। धरने को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील, राजूमान, रामनिवास सांगवान, बलजीत फोगाट, रोहताश खटीक, महेश सैनी, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार घिकाड़ा सहित अन्य लोगों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed