फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Amid the strike, the Municipal Council cleared over 150 tonnes of garbage in three days

Charkhi Dadri News: हड़ताल के बीच नगर परिषद ने तीन दिन में उठाया 150 टन से अधिक कचरा

Wed, 26 Aug 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Amid the strike, the Municipal Council cleared over 150 tonnes of garbage in three days
पूर्ण मार्केट के पीछे लगे कचरे को उठाती जेसीबी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी।शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विभिन्न स्थानों पर जमा हुए कचरे को उठाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने अपने स्तर पर अभियान तेज कर दिया है। पिछले तीन दिनों से नगर परिषद के करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग कचरा पॉइंटों से कचरा उठाने में जुटे हुए हैं। कचरा उठान के लिए चार ट्रैक्टर-ट्रालियों और एक जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, तीन दिनों के दौरान टीमों ने शहर से 150 टन से अधिक कचरे का उठान कर उसका निपटान किया है।
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में भारी मात्रा में कचरे के ढेर लगे हुए थे जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। शहर के लोगों को कचरे से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की टीमों द्वारा कचरा उठाने का कार्य देर रात शुरू किया जा रहा है, ताकि दिन के समय शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और अधिक से अधिक कचरा पॉइंटों को साफ किया जा सके।
विज्ञापन

दो बजे उठाया कचरा
अधिकारियों के अनुसार टीमों ने रात करीब दो बजे से कचरा उठाने का कार्य शुरू किया जो सुबह करीब छह बजे तक जारी रहा। इस दौरान कर्मचारी और अधिकारी कचरा पॉइंटों पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में कचरा भरवाने और उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने में लगे रहे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हैं और दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इन स्थानों से उठाया कचरा
मंगलवार को नगर परिषद की टीमों ने चरखी गेट, रोहतक चौक, पूर्ण मार्केट के पीछे, नगर परिषद कार्यालय के पीछे और पुराने डाकघर के साथ लगे पॉइंटों से कचरे का उठान किया। इन स्थानों पर पिछले कई दिनों से कचरा जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कचरा उठने के बाद संबंधित स्थानों पर कुछ राहत देखने को मिली। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में कचरा जमा हो गया है।
रात के समय चलाया जा रहा अभियान
नगर परिषद की टीमों द्वारा रात के समय कचरा उठाने का अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक रात में सड़क और बाजारों में अपेक्षाकृत कम आवाजाही होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रालियों और जेसीबी की मदद से कचरा उठाने में सुविधा रहती है। वहीं, सुबह होने से पहले कचरा उठाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे दिन में बाजारों और मुख्य मार्गों पर लोगों को कम परेशानी हो।
तीन दिनों में 150 टन से अधिक कचरे का उठान
अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में 150 टन से अधिक कचरे का उठान किया जा चुका है। अभियान आगे भी जारी रखने की योजना है। इसके तहत शहर के प्रमुख कचरा पॉइंटों के साथ-साथ उन गलियों और बाजारों में भी कचरा उठाया जाएगा जहां अधिक मात्रा में कचरा जमा है।

वर्सन:
प्रशासन भले ही कचरे का उठान कर रहा है लेकिन उनकी हड़ताल मांगें न माने जाने तक जारी रहेगी। सरकार को चाहिए कि वो अपने वादे अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम करें।--सूरज कुमार, प्रधान सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed