फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: पहलवानों के पीछे खड़ी हैं दादरी जिले की खापें, एक आवाज पर देंगी साथ

Sat, 21 Jan 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
NA
चरखी दादरी। देश के सूरमा पहलवानों ने भले ही सरकार से वार्ता सिरे चढ़ने के बाद धरना खत्म कर दिया हो, लेकिन अब भी दादरी जिले की खापें उनके साथ हैं। खाप पदाधिकारियों का कहना है कि अगर पहलवान पर अन्याय को लेकर फिर से कोई मोर्चा खोलेंगे तो इलाके की खापें उनके साथ खड़ा मिलेंगी। मौजूदा स्थिति से पहलवान संतुष्ट हैं और इसके चलते खापों में भी संतोष है।
विज्ञापन

बता दें कि जंतर-मंतर पर कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली विनेश फौगाट समेत साथी पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और अन्य पहलवानों के समर्थन में दादरी जिले की तमाम खापें उतर आई थीं। शुक्रवार सुबह ही फौगाट खाप-19, सांगवान खाप-40, श्योराण-25, हवेली-12, सतगामा और चिड़िया-5 खाप के पदाधिकारियों ने जंतर-मंतर के लिए कूच किया था।
विज्ञापन

धरनास्थल पर पहुंचकर इन खापों के पदाधिकारियों ने देश के नामी पहलवानों को इस लड़ाई में पूरा साथ देने का आश्वासन दिया था। खाप पदाधिकारियों ने वहां विनेश के अलावा बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक से बातचीत की थी और इसके बाद ही वहां से लौटे थे। शाम को पहलवानों ने सरकार के आश्वासन पर संतुष्ट होकर धरना खत्म कर दिया। उनके धरना खत्म करने पर खाप पदाधिकारियों का कहना है कि अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। अगर पहलवानों को न्याय मिलता नजर नहीं आया और उन्होंने दोबारा से कोई प्रदर्शन शुरू किया तो खापें आगे खड़ा मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौगाट खाप-19 अंत तक देगी साथ : बलवंत नंबरदार
- फौगाट खाप-19 पदक दिलाकर देश की साख बढ़ाने वाले पहलवानों के साथ है। फिलहाल पहलवानों ने धरना खत्म कर दिया है। उनको आश्वासन दिया है कि इस लड़ाई में जब भी जरूरत पड़ेगी हम तैयार खड़े मिलेंगे। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए भी ध्यान देने की जरूरत है।

-बलवंत नंबरदार, प्रधान, फौगाट खाप
बेटों-बेटियों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय : नरसिंह डीपीई
सांगवान खाप-40 देश के नामी पहलवानों के साथ है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, एक आवाज पर खड़े मिलेंगे। किसी भी कीमत पर पहलवान बेटों और बेटियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और सरकार को ये घटनाएं रोकने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।
नरसिंह सांगवान, सचिव, सांगवान खाप-40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed