{"_id":"661d95da2c1f39b83c0cdc86","slug":"mustard-not-purchased-even-on-fourth-day-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116369-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चौथे दिन भी नहीं हुई सरसों की खरीद, जीएसटी का फंसा पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चौथे दिन भी नहीं हुई सरसों की खरीद, जीएसटी का फंसा पेच
Tue, 16 Apr 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अनाज मंडी में लगातार चौथे दिन भी सरसों की खरीद नहीं हो पाई। सोमवार को जीएसटी का पेच फंसने के चलते सरसों की खरीद नहीं की गई। दूसरी ओर सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन 58 किसानों ने 3480 क्विंटल गेहूं बेचा। एजेंसी ने सोमवार को केवल सरसों का उठान करवाया।
जगह के अभाव के चलते शुक्रवार से जिले में सरसों की खरीद बंद है। तीन दिन के विराम के बाद सोमवार सुबह ही किसान सरसों लेकर मंडी पहुंचने शुरू हो गए। सुबह करीब 10 बजे तक सरसों खरीद न होने की पुष्टि होने पर किसान मायूस होकर लौट गए। वहीं, सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू होने पर किसानों को राहत की सांस जरूर मिली है। पहले दिन करीब साढ़े तीन हजार क्विंटल गेहूं ही खरीदा गया। मंगलवार से गेहूं खरीद रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है, जबकि जीएसटी का पेच सुलझने के बाद ही सरसों खरीद शुरू होने के कयास लगाए जा रहे है।
जिले की बात करें तो तीन खरीद केंद्रों पर अब तक 5.27 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है। 15 अप्रैल तक की बात करें तो एजेंसी ने 3.55 लाख क्विंटल सरसों की खरीद की है, जबकि 1.72 लाख क्विंटल सरसों की आवक होने के बावजूद खरीद बाकी है। दूसरी ओर उठान की बात करें तो एजेंसी खरीदी गई सरसों में से 1.77 लाख क्विंटल का उठान करवा चुकी है।
विज्ञापन
49 फीसदी ही हुआ सरसों का उठान
सरसों के उठान की बात करें तो खरीद गई सरसों में से 49 प्रतिशत गोदाम में पहुंचाई जा चुकी है। दादरी मंडी से 1.08 लाख क्विंटल सरसों का उठान हो चुकी है, जबकि बाढड़ा मंडी से 48 हजार और झोझूकलां खरीद केंद्र से 16 हजार क्विंटल सरसों का उठान किया गया है। अब तक जिले के तीनों केंद्रों पर सरसों के 24679 गेटपास कटे हैं।
आवक, खरीद व उठान की स्थिति
मंडी - आवक - खरीद- उठान- बाकी
दादरी- 3.35 लाख- 2.32 लाख- 1.08 लाख-1.23 लाख
बाढड़ा- 1.30 लाख- 85,500 - 48,00- 37,000
झोझूकलां- 61,780- 37,000- 21,000 - 16,000
जीएसटी की शर्त के चलते सोमवार को सरसों की खरीद नहीं हुई। एजेंसी की ओर से 5,000 क्विंटल सरसों का उठान करवाया गया। उठान में तेजी लाने के लिए प्रयासरत हैं। सरसों भंडारण के लिए गोदाम संख्या भी बढ़ गई है। - ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड