फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mustard got wet in the rain

Charkhi Dadri News: खरीद बंद रख तीन दिन में गोदामों तक पहुंचाई 41,000 क्विंटल सरसों

Mon, 15 Apr 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 15 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Mustard got wet in the rain
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन सरसों की खरीद बंद रखकर केवल उठान किया गया। दो मंडियों और एक खरीद केंद्र से करीब 41,000 क्विंटल सरसों उठाया गया। इसके बावजूद 1.89 लाख क्विंटल सरसों अब भी खरीद केंद्रों पर पड़ी है जिसमें से काफी मात्रा में सरसों शनिवार को हुई बारिश में भीग गई। इसके बाद रविवार को 7,500 क्विंटल सरसों गोदामों तक पहुंचाई गई। अगर सोमवार को मौसम साफ रहा तो हैफेड सरसों खरीद करेगी। हालांकि दादरी मंडी में फिलहाल जगह की कमी बरकरार है।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले में तीन जगहों पर एक अप्रैल से सरसों खरीद शुरू हुई थी। 11 अप्रैल की शाम तक दादरी और बाढड़ा मंडी के साथ झोझूकलां केंद्र पर सरसों खरीदी गई। इस समय अवधि तक तीनों केंद्रों पर 5.26 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई जिसमें से 3.50 लाख क्विंटल की खरीद की गई और इसमें से 1.26 लाख क्विंटल का उठान किया गया। 11 अप्रैल की शाम तक खरीद केंद्रों पर 2.23 लाख क्विंटल सरसों का उठान बाकी था। इसके मद्देनजर उच्चाधिकारियों ने मंडी पहुंचकर शुक्रवार और शनिवार को सरसों की खरीद बंद रख केवल उठान करवाने के निर्देश दिए। साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को खरीद नहीं की गई।
विज्ञापन

दादरी जिले की मंडियों में तीन दिन खरीद बंद रखकर सरसों उठाने के बावजूद दादरी मंडी में जगह की कमी बरकरार है। अब भी तीनों केंद्रों पर 1.75 लाख क्विंटल सरसों की खरीद बाकी है जबकि सोमवार को मौसम साफ रहा तो खरीद बहाल कर दी जाएगी। किसानों को सरसों की खरीद शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडीवार सरसों की आवक, खरीद और उठान की स्थिति (क्विंटल में)
मंडी - कुल आवक - खरीद- उठान- उठान बाकी
दादरी- 3.34 लाख- 2.32 लाख- 1.03 लाख-1.29 लाख
बाढड़ा- 1.30 लाख- 85,500 - 44,000- 41,000
झोझूकलां- 61,780- 37,000- 17,500- 19,000

- अब दो के बजाय चार गोदामों पर भेजी जा रही सरसों
उठान में तेजी लाने के लिए दूसरे जिलों के चार गोदामों में चरखी दादरी से सरसों भेजी जा रही है। शुरुआत में झज्जर जिले के मातनहेल में सरसों भेजी गई थी जबकि इसके बाद जींद जिले के जुलाना गोदाम में भी सरसों भेजी गई। अब एजेंसी ने सोनीपत जिले के गन्नौर और जींद के गोदाम में भी सरसों भेजनी शुरू कर दी है। हैफेड के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्टर ने वाहनों की संख्या भी बढ़ा दी है।

- भीगी गेहूं और सरसों को श्रमिकों ने सूखाया
दादरी मंडी में शनिवार को हुई बारिश से खुली में रखी सरसों और गेहूं की कई ढेरियां भीग गईं थीं। रविवार को भी मौसम बदलता रहा और बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस बीच मंडी परिसर में रविवार को श्रमिक भीगी गेहूं और सरसों की ढेरियां फैलाकर सुखाते नजर आए। तीन दिन खरीद बंदर रखकर एजेंसी ने दादरी, बाढड़ा और झोझूकलां केंद्र से करीब 38,000 क्विंटल सरसों का उठान करवाया। दादरी मंडी से करीब 34,000 क्विंटल जबकि बाढड़ा और झोझूकलां से साढ़े तीन-साढ़े तीन हजार क्विंटल सरसों का उठान किया गया।



रविवार को करीब 14,000 बैग सरसों का उठान किया गया। सोमवार को अगर मौसम साफ रहा तो मंडियों में खरीद की जाएगी। उठान में तेजी लाने के लिए अब चार गोदामों में खरीदी गई सरसों भेजी जा रही है ताकि गाड़ियां खाली करने में ज्यादा समय न लगे। - ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed