{"_id":"5f5e57e28ebc3e4c981518c3","slug":"murder-crime-case-file-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk573436766","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय का खोखा चलाने वाले बुजुर्ग का रेता गला, दो के खिलाफ हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय का खोखा चलाने वाले बुजुर्ग का रेता गला, दो के खिलाफ हत्या का केस
विज्ञापन
ग्रामीणों से बातचीत करते एसपी बलवान सिंह राणा और विधायक सोमबीर सांगवान।
- फोटो : CharkhiDadri
दादरी-चंडीगढ़ मुख्यमार्ग स्थित गांव लांबा अड्डे पर चाय का खोखा चलाने वाले बुजुर्ग की शनिवार रात गला रेतकर किसी ने हत्या कर दी। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिजनों को वारदात का पता चला। मृतक की पहचान लांबा निवासी रिसाल सिंह (72) के रूप में हुई। बौंदकलां थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बड़े बेटे ओमबीर ने गांव के दो लोगों पर शक जताया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रीतम उर्फ सोनू और परमेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक रिसाल सिंह के के पैरों पर डंडों से पिटाई के निशान भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव न उठाने की बात कही, जिसके बाद एसपी बलवान सिंह राणा और विधायक सोमबीर सांगवान उन्हें आश्वस्त करने पहुंचे। एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया। क्षेत्र में बीते 18 महीने में गला रेतकर हत्या करने की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले हुई दोनों वारदात अभी तक अनसुलझे हैं।
जानकारी के अनुसार लांबा गांव निवासी रिसाल सिंह बीते 12 सालों से गांव के अड्डे पर चाय का खोखा चलाते थे। वह रात को दुकान पर ही सोते थे। शनिवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा खाना देकर घर गया था। सुबह करीब पांच बजे गांव में अखबार डालने पहुंचे समाचार पत्र वितरक को रिसाल सिंह मृत मिला। उसने तत्काल इसकी सूचना करीब 200 मीटर दूर स्थित पूर्व सरपंच के घर जाकर दी। इसके बाद जानकारी मिलने पर ग्रामीण और मृतक रिसाल सिंह के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच करने पर बुजुर्र्ग का गला किसी तेजधार हथियार से रेता मिला जबकि उसके पैरों पर भी डंडों से पिटाई के निशान मिले। मौके का मुआयना करने के लिए डीएसपी हेड क्वार्टर जोगेंद्र सिंह और रामसिंह बिश्नोई समेत स्पेशल स्टाफ, सीआईए टीम, एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दस मिनट के लिए मुख्यमार्ग पर लगाया जाम
मौके पर पहुंची बौंदकलां थाना पुलिस के सामने ग्रामीणों ने रिसाल सिंह के शव का हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। करीब सवा आठ बजे ग्रामीण दस मिनट के लिए दादरी-चंडीगढ़ मुख्यमार्ग भी उतरे, लेकिन इसके बाद डीएसपी के आश्वासन पर वे रोड से हट गए। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अगर 72 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे रोड जाम कर देंगे।
पहले एसपी तो फिर विधायक पहुंचे मौके पर
ग्रामीणों के रोड जाम करने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसपी बलवान सिंह राणा घटनास्थल पर पहुंचे। उनके ठीक 20 मिनट बाद 9:50 पर विधायक सोमबीर सांगवान भी वहां पहुंच गए। विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद एसपी बलवान सिंह से भी मामले की जानकारी ली। वहीं, एसपी ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।
दम तोड़ने से पहले रिसाल सिंह ने किया हमलावर का मुकाबला
घटनास्थल के हालातों से प्रतीत होता है कि दम तोड़ने से पहले बुजुर्ग रिसाल सिंह ने हमलवरों से मुकाबला भी किया है। चारपाई से नीचे घसीटकर बुजुर्ग को गिराया गया और इसके बाद गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया गया।
ये बताया हत्या के शक का कारण
पुलिस बयान में मृतक के बेटे ओमबीर ने बताया कि गांव निवासी प्रीतम उर्फ सोनू और परमेंद्र नामक दो लोगों पर उसे पिता की हत्या करने का शक है। उक्त दोनों शराबी किस्म के हैं और वो उसके पिता को तंग कर शराब के लिए पैसे मांगते थे। ओमबीर ने बताया कि दुकान के गल्ले से नगदी भी गायब है।
72 घंटे के अंदर हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। यह घटना दुखद है। मैं और पूरा प्रशासन पीड़ित के साथ हैं। हत्या की इस गुत्थी को जल्द सुलझाने के लिए मैंने एसपी बलवान राणा से भी बातचीत की है।
- सोमबीर सांगवान, दादरी विधायक एवं, चेयरमैन पशुधन विकास बोर्ड
कोट
लांबा निवासी रिसाल सिंह की हत्या की गुत्थी को जल्द सुलझा लिया जाएगा। पुलिस टीमें जांच में लग गई हैं। जल्द ही हत्यारे का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहले हुई वारदात को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा।
- बलवान सिंह राणा, एसपी, चरखी दादरी