{"_id":"6297aa9f1abb416466512c7c","slug":"municipal-elections-eight-filled-nomination-papers-for-the-post-of-councilor-charkhidadri-news-hsr6331833152","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः पार्षद पद के लिए आठ ने भरा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः पार्षद पद के लिए आठ ने भरा नामांकन पत्र
विज्ञापन
चरखी दादरी। निकाय चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान बुधवार को भी फार्म लेने वालों का आना-जाना लगा रहा। हालांकि बुधवार को आठ लोगों ने पार्षद पद के लिए नामांकन फार्म जमा करवाया है। वहीं तीसरे दिन तक कुल 60 लोग नामांकन फार्म लेकर गए हैं जबकि महज दस ने ही अब तक नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिन्होंने अभी तक नामांकन जमा किए हैं वो सभी निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
पार्षद व चेयरमैन के चुनाव के लिए पिछले तीन दिनों से नामांकन प्रक्रिया जारी है। पहले दिन जहां दस लोग नामांकन फार्म ले गए तो दूसरे दिन मंगलवार को इनकी संख्या बढ़कर 20 हो गई। बुधवार को तीसरे दिन 30 लोग नामांकन फार्म लेकर गए, जिनमें से 25 ने पार्षद व पांच ने चेयरमैन का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म लिया। पिछले तीनों की अगर स्थिति देखें तो 60 में से 49 पार्षद के लिए और 11 लोग चेयरमैन के चुनाव के लिए नामांकन फार्म लेकर गए हैं, जिनमें से दस पार्षद उम्मीदवारों ने अपना फार्म जमा करवाया है।
- आज नहीं होगी नामांकन प्रक्रिया, दो दिन का बचा समय
वीरवार को सरकारी अवकाश के चलते नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी और इसके बाद नामांकन के लिए शुक्रवार व शनिवार का ही दिन बचेगा। दोनों दिन राजनैतिक संगठनों के प्रत्याशी भी नामांकन करने पहुंचेंगे। बुधवार की अगर बात करें तो छह में से चार नामांकन फार्म महिलाओं ने जमा करवाए हैं। वहीं, पूर्व पार्षद विनोद वालमीकि ने भी बुधवार को नामांकन फार्म जमा करवाया है।
विज्ञापन
बुधवार को वार्ड 11 से विनोद वाल्मीकि, वार्ड 18 से मोनिका पत्नी जितेंद्र, वार्ड 21 से मंजू व सुदेश, वार्ड 5 से निर्मला देवी, वार्ड 8 से नवीन कुमार व सुरेंद्र कुमार और वार्ड 4 से मोनिका पत्नी संदीप ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया चार जून तक जारी रहेगी।
-अनिल यादव, एसडीएम, दादरी